scriptकेंद्रीय मंत्री का बड़ा बयान, यूपी उपचुनाव में इसलिए प्रचार नहीं कर रहीं प्रियंका गांधी | Sadhvi niranjan jyoti statement over priyanka gandhi | Patrika News

केंद्रीय मंत्री का बड़ा बयान, यूपी उपचुनाव में इसलिए प्रचार नहीं कर रहीं प्रियंका गांधी

locationचित्रकूटPublished: Oct 17, 2019 07:02:58 pm

Submitted by:

Hariom Dwivedi

मऊरानी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अगर भाजपा प्रत्याशी को नहीं जिताया तो विकास की गति धीमी हो जाएगी

Sadhvi niranjan jyoti

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा केवल यूपी में उपचुनाव ही नहीं, बल्कि हरियाणा और महाराष्ट्र में चुनाव जीतने जा रही है

चित्रकूट. केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने जहां राम मंदिर मुद्दे पर जनता से धैर्य से इंतजार करने की बात कही हैं, वहीं सपा-बसपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 11 सीटों पर हो रहे उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी सभी 11 सीटें जीतने जा रही है। उपचुनाव में सपा-बसपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा। मऊरानी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अगर भाजपा प्रत्याशी को नहीं जिताया तो विकास की गति धीमी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल यूपी में उपचुनाव ही नहीं, बल्कि हरियाणा और महाराष्ट्र में चुनाव जीतने जा रही है।
यूपी विधानसभा उपचुनावों में प्रियंका गांधी की अनुपस्थिति पर साध्वी निरंजन ज्योति ने सवाल उठाते हुए कहा कि उपचुनावों में हार के डर से प्रियंका गांधी प्रचार नहीं कर रही हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इंदिरा और राजीव गांधी ने कहा था कि गरीबी दूर करेंगे, पर गरीबी दूर नहीं हुई। कांग्रेसी उनके नाम पर वोट लेते रहे। कहा कि भ्रष्टाचार करने वाले कांग्रेस के नेता जेल गए हैं और आगे भी जाएंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो