scriptToppers Tips: जानिए टॉप करने के लिए कैसा होना चाहिए आपका टाइम मैनेजमेंट | Patrika News
छिंदवाड़ा

Toppers Tips: जानिए टॉप करने के लिए कैसा होना चाहिए आपका टाइम मैनेजमेंट

– परीक्षा के दौरान सोशल मीडिया को करें नजरअंदाज
– हायर सेकंडरी टॉपर ने बताया समय प्रबंधन

छिंदवाड़ाApr 28, 2024 / 12:22 pm

prabha shankar

12th topper Dipali Verma

12th topper Dipali Verma

छिंदवाड़ा। माध्यमिक शिक्षा मंडल की हायर सेकंडरी परीक्षा में जिले से पांच विद्यार्थियों ने प्रदेश की मेरिट में अपना स्थान बनाया है। उनमें से मेरिट में छठवां स्थान अर्जित करने वाली दीपाली वर्मा ने बताया कि हमें परीक्षा के समय सोशल मीडिया में खर्च होने वाले समय को बचाना चाहिए। हमारे शिक्षक, माता पिता को हमसे काफी अपेक्षाएं होती हैं, उनके लिए कम से कम ईमानदारी से प्रयास तो कर ही सकते हैं।

लक्ष्य प्राप्ति के लिए गति जरूरी…


अमरवाड़ा के ज्ञानदीप उमा विद्यालय के जीवविज्ञान संकाय की अंग्रेजी माध्यम की छात्रा दीपाली वर्मा ने 96.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश की मेरिट में छठवां स्थान अर्जित किया है। कक्षा 10 वीं में उन्हें 96.6 प्रतिशत अंक मिले थे। मां मीना वर्मा चौरई में सहायक सचिव हैं, पिता का निधन हो चुका है। दीपाली ने अमरवाड़ा में मामा मनोज वर्मा के पास रहकर 11 वीं एवं 12 वीं की पढ़ाई की। उन्होंने बताया कि लक्ष्य हासिल करने के लिए गति बहुत जरूरी हिस्सा है।

प्रश्न: कक्षा 12 में अच्छे अंकों के लिए कैसे तैयारी की?


उत्तर: हर दिन एक पाठ्यक्रम को स्पीड से पढऩा, उसके बाद बिना देखे लिखना, ताकि यह पता हो कि कितना याद हुआ। सफलता के लिए तय पाठ्यक्रम को पूरा करना जरूरी है।

प्रश्न: पढ़ाई के लिए कितने घंटे प्रतिदिन जरूरी है?


उत्तर: परीक्षा के समय तनाव से बचने पूरे साल ही स्कूल समय के अलावा छह से आठ घंटे और परीक्षा के समय 8 से 10 घंटे तक पढ़ाई की है। इससे आत्मविश्वास मजबूत होता है।

प्रश्न: परीक्षा के समय उत्तर भूलने पर क्या करना चाहिए?


उत्तर: साल भर पूरी पढ़ाई की है और परीक्षा के दौरान उत्तर लिखते समय कुछ भूलते हैं तो उसे थोड़ी देर के लिए शांत मुद्रा में बैठकर याद करने का प्रयास करना चाहिए।

प्रश्न: आगे की पढ़ाई के लिए क्या लक्ष्य तय किया है?


उत्तर: ग्रेजुएशन करने की जगह नीट की तैयारी करना है। अंतिम लक्ष्य एमबीबीएस है। तैयारी के लिए पूरा समय देना जरूरी है। ग्रेजुएशन करने से लक्ष्य में रुकावट आ सकती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो