scriptशक्कर मिल में काम करने वाले मजदूर की हत्या | The worker killed in sugar mill | Patrika News

शक्कर मिल में काम करने वाले मजदूर की हत्या

locationछिंदवाड़ाPublished: Apr 20, 2019 12:01:53 pm

Submitted by:

babanrao pathe

चांद की शक्कर मिल में काम करने वाले मजदूर की हत्या कर दी गई। गन्ने की झाक जमा होने वाली टंकी में शव गुरुवार दोपहर करीब 4 बजे के आस-पास मिला।

छिंदवाड़ा. चांद की शक्कर मिल में काम करने वाले मजदूर की हत्या कर दी गई। गन्ने की झाक जमा होने वाली टंकी में शव गुरुवार दोपहर करीब ४ बजे के आस-पास मिला। शव के हाथ रस्से से बंधे थे और पैर में लोहे का पाइप बंधा हुआ था। पुलिस की प्राथमिक जांच में हत्या करना सामने आया है। पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव को पीएम के लिए चौरई अस्पताल पहुंचाया गया। मर्ग कायम कर मामले को जांच में रखा गया। अन्य मजदूरों से पूछताछ की जा रही है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चांद थाना क्षेत्र के ग्राम कुहिया निवासी योगेश (२८) पिता लखनलाल कुशवाह शक्कर मिल में काम करता था। गुरुवार रात करीब ८ से ९ बजे के बीच वह अचानक लापता हो गया। तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। शुक्रवार दोपहर करीब ४ बजे के आस-पास शक्कर मिल में गन्ने का झाक जमा होने वाली टंकी के अंदर तलाशने पर शव दिखाई दिया। योगेश के हाथ रस्से से बंधे थे और पैर में करीब १० किलो वजनी लोहे का पाइप रस्से से बंध था। किसी तरह शव को निकालने के बाद पंचनामा की कार्रवाई की गई। पोस्टमार्टम के लिए शव को चौरई अस्पताल पहुंचाया गया है। बताया जा रहा है कि रविवार को पीएम होगा। शक्कर मिल के अंदर और भी मजदूर काम करते थे जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। प्राथमिक जांच और परिस्थिति को देखते हुए हत्या का संदेह जताया जा रहा है। हालांकि अभी तक आरोपित हाथ नहीं लगा है।


शरीर पर चोट के निशान
शक्कर मिल के अंदर योगेश के साथ और भी मजदूर काम करते हैं। हाथ रस्से से बंधे होना और पैरों में लोहे का पाइप बंधा होना दोनों ही कत्ल की ओर इशारा कर रहे हैं। हादसे में इस तरह की परिस्थिति होना संभव नहीं है। गन्ने से निकलने वाले झाक को जमा करने के लिए टंकी शक्कर मिल के पीछे बनाई गई है। गुरुवार देर रात के बाद वह दिखाई भी नहीं दिया था। बताया जा रहा है कि शरीर पर गम्भीर चोट के निशान भी है। वारदात शक्कर मिल के अंदर की बताई जा रही है जिसके कारण शक की सुई मिल के अंदर ही घूम रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो