scriptशारदा चौक पर दो पक्षों में जमकर हुआ घमासान | Sharada Chowk fizzled out on two sides | Patrika News

शारदा चौक पर दो पक्षों में जमकर हुआ घमासान

locationछिंदवाड़ाPublished: May 03, 2019 11:35:24 am

Submitted by:

babanrao pathe

शहर के शारदा चौक में बुधवार देर रात दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ। दोनों पक्ष के लोगों ने एक दूसरे पर पत्थर और ईंटें मारी।

1

दोनों पक्ष के लोगों ने एक दूसरे पर पत्थर और ईंटें मारी।

छिंदवाड़ा. शहर के शारदा चौक में बुधवार देर रात दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ। दोनों पक्ष के लोगों ने एक दूसरे पर पत्थर और ईंटें मारी। विवाद में 6 लोग गम्भीर घायल हुए हैं, एक अन्य को मामूली चोट आई है। दोनों तरफ से चले पत्थर और ईंट से क्षेत्र में खडे़ चौपहिया वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। सूचना के बाद पुलिस वज्र वाहन लेकर पहुंची। किसी तरह विवाद शांत कराया। दोबारा विवाद न हो इसके लिए गुरुवार सुबह तक पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। दोनों पक्ष के खिलाफ बलवा का प्रकरण दर्ज किया है।


कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब 9 से 10 बजे के पुरानाचांद नाका शंकर मंदिर के पास शारदा चौक में रितिक मंडराह पिता स्व. तिलक मंडराह एवं तरुण ढोहलपुरी निवासी सोनपुर रोड के बीच गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद हुआ। दोनों पक्ष की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध दर्ज किया। रात करीब 12 बजे दोनों पक्ष के लोग रिपोर्ट दर्ज कर लौटे और फिर विवाद शुरू कर दिया। दोनों पक्ष के लोगों ने एक दूसरे पर पत्थर और पास में रखे ईंट के ढेर से ईंटें फेंकर मारी। करीब एक घंटे दोनों पक्ष के बीच में खूनी संघर्ष चला। सूचना मिलते ही पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची और किसी तरह विवाद शांत कराया। सडक़ पर और पत्थर और ईंटें पड़ी थी। महिलाएं सुबह तक घर से बाहर नहीं निकली। गुरुवार सुबह करीब 8 बजे तक क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ था।

छह चौपहिया वाहन क्षतिग्रस्त

दोनों तरफ से ईंट और पत्थर से हुए हमले का शिकार सडक़ के करीब घरों के सामने खड़े चौपहिया वाहन भी बने। छह चौपहिया वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए। वाहनों के सीसें टूटे पड़े हैं। एक गुमठी को पलटा दिया गया है। कोतवाली थाना में पदस्थ एसआइ अभिषेक प्यासी ने बताया कि एक पक्ष से छह लोग घायल हुए हैं, एक अन्य को मामूली चोटें आई है। दोनों पक्ष के खिलाफ बलवा का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों की तलाश जारी है। किसी प्रकार से विवाद की स्थिति न बने इसके लिए सुबह तक पुलिस बल तैनात किया गया था।

यह हुए घायल

विवाद और बलवा को मिलाकर बुधवार रात को चार प्रकरण दर्ज किए गए हैं। दोनों पक्ष की तरफ से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। बताया जा रहा है कि विवाद में जीत पवार, युवराज पवार, वीरेन्द्र, पंकज पवार, संध्यापुरी, पंकज बोहते को गम्भीर चोटें आई है। वहीं राजा मालवी को मामूली चोट आई है। हालांकि गुरुवार देर शाम तक दोनों ही पक्ष से किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो