scriptशाहरूख ने थामा दिव्यांग नाजनीन का हाथ | Shah Rukh's marriage with Najaneen | Patrika News

शाहरूख ने थामा दिव्यांग नाजनीन का हाथ

locationछिंदवाड़ाPublished: Feb 16, 2019 06:15:50 pm

दिव्यांग नाजनीन बानो का निकाह बैतूल निवासी शाहरूख खान के साथ हुआ दोनों मूक है इन्हें विशेष प्रोत्साहन योजना के अंर्तगत एक लाख रूपये मिलेंगे

Shah Rukh's

Shah Rukh’s

परासिया. मुख्यमंत्री कन्यादान योजना अंर्तगत शिव मंदिर परिसर में आयोजित विवाह सम्मेलन में 18 विवाह हिंदू रीति रिवाज के साथ संपन्न कराए गए। वहीं तीन निकाह मुस्लिम रीति से संपन्न हुआ।
दोपहर को पेंच स्टाफ क्लब से धूमधाम से सभी दूल्हों के साथ बारात निकाली गई। जनप्रतिनिधियों के साथ ढोल नगाडा़ें आतिशबाजी के साथ झूमते नाचते बाराती शिवमंदिर परासिया पहुंचे जहां बारात की आगवानी एसडीएम राजेश शाही, तहसीलदार वीरबहादुर धुर्वे, नपा अध्यक्ष गीता यादव, राधे सूर्यवंशी एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने की। गायत्री पीठ परासिया के द्वारा मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक रिवाज के साथ पाणिग्रहण संपन्न कराया गया। मुस्लिम समाज के मौलाना ने तीन निकाह कराए। शासन द्वारा प्रत्येक विवाह पर 51 हजार की राशि निर्धारित की गई है जिसमें 48 हजार दम्पती के खाते में और तीन हजार सामूहिक विवाह पर खर्च में शामिल किया गया है। सामूहिक विवाह की व्यवस्था नपा परासिया ने की थी। वर-वधु पक्ष के लोगों की भोजन व्यवस्था आकृति लान में की गई।
दो दिव्यांग जोड़ों को विशेष प्रोत्साहन राशि : मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में दिव्यांग जोड़ो को विवाह करने पर दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। तीन दिव्यांगों ने पंजीयन कराया था लेकिन एक जोड़ा अनुपस्थित रहा। दिव्यांग नाजनीन बानो का निकाह बैतूल निवासी शाहरूख खान के साथ हुआ दोनों मूक है इन्हें विशेष प्रोत्साहन योजना के अंर्तगत एक लाख रूपये मिलेंगे वहीं परासिया वार्ड क्र 14 निवासी दिव्यांग संगीता कहार का विवाह सुरेश कहार के साथ हुआ जिसमें सुरेश कहार सामान्य है इन्हे योजना के तहत दो लाख रूपये प्रदान किए जाएंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो