script

मिल नहीं रही छात्रवृत्ति विभागीय अधिकारी बता रहे यह वजह, जानें पूरी योजना

locationछिंदवाड़ाPublished: Aug 24, 2019 12:55:32 pm

Submitted by:

Dinesh Sahu

छात्रवृत्ति के लिए भटक रहे छात्र-छात्राएं, विभाग बता रहे तकनीकी वजह से लंबित

मिल नहीं रही छात्रवृत्ति विभागीय अधिकारी बता रहे यह वजह, जानें पूरी योजना

मिल नहीं रही छात्रवृत्ति विभागीय अधिकारी बता रहे यह वजह, जानें पूरी योजना

छिंदवाड़ा. शासन द्वारा शासकीय तथा अशासकीय स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को मिलने वाली छात्रवृत्ति योजना का लाभ पाने भटकना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि प्राचार्य या शिक्षा अधिकारी संतोषजनक जवाब नहीं दे पा रहे है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय छिंदवाड़ा से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2018-19 की ही करीब 85 प्रतिशत विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति योजना की राशि का भुगतान नहीं हो सका है तथा वर्ष 2019-20 में पोर्टल में तकनीकी वजह से हितग्राहियों का नाम प्रदर्शित नहीं हो रहा है।
बताया जाता है कि विद्यार्थियों को मिशन वन क्लिक कार्यक्रम के तहत ऑनलाइन ही एक साथ राशि का भुगतान हो जाता है, जिसके लिए संबंधित स्कूल में छात्र-छात्राओं का संपूर्ण विवरण एजुकेशन पोर्टल पर अपलोड करना होता है। इसके तहत वर्तमान में विद्यार्थियों का रजिस्टे्रशन करने पर पोर्टल संबंधित को अपात्र दर्शा रहा है।

इतनी प्रकार की मिलती है छात्रवृत्तियां –

1. मप्र शासन के विभिन्न विभागों द्वारा दी जाने वाली छात्रवृत्ति –

छात्रवृत्ति का प्रकार बालक बालिका परिवार की वार्षिक आय पात्रता की शर्ते

– सामान्य निर्धन वर्ग छात्रवृत्ति 200 300 एक लाख वार्षिक आय का प्रमाण-पत्र, बीपीएल कार्डधारक तथा गतवर्ष उत्तीर्ण होना आवश्यक।
– सुदामा प्री-मेट्रिक छात्रवृत्ति 300 400 एक लाख उक्त संपूर्ण दस्तावेज आवश्यक।

– स्वामी विवेकानंद पोस्टमेट्रिक प्रावीण्य छात्रवृत्ति 500 550 एक लाख कक्षा 10वीं-11वीं में प्रथम श्रेणी व 12वीं में अध्ययनरत सहित अन्य आवश्यक।
– सुदामा शिष्यवृत्ति योजना 5000 5250 एक लाख उक्त समस्त दस्तावेजी कार्रवाई आवश्यक।
– डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना 5000 – 5000 एक लाख शासकीय स्कूलों में सर्वाधित अंक से उत्तीर्ण होना आवश्यक सहित अन्य।- मृत/अपंग/से.नि. शासकीय कर्मियों के बच्चों के लिए
(अ) प्राथमिक शाला स्तर पर 50 50 — अन्य छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त होने पर पात्रता नहीं होगी।

(ब) माध्यमिक शाला स्तर पर 120 120 — उक्त संपूर्ण स्थिति

(स) हायर सेकंडरी स्तर पर 250 250 — उक्त संपूर्ण स्थिति
– पितृहीन कन्याओं की स्थिति में
(अ) प्राथमिक स्तर पर — 350 — अन्य छात्रवृत्ति का लाभ मिलने पर पात्रता नहीं होगी। (ब) माध्यमिक शाला स्तर पर — 400 — उक्त संपूर्ण (स) हायर सेकंडरी स्तर पर — 450 — उक्त संपूर्ण- इकलौती बेटी शिक्षा विकास छात्रवृत्ति — 5000 — इकलौती बेटी संतान प्रमाण-पत्र सहित अन्य दस्तावेज।
2. अनुसूचित जाति कल्याण विभाग –

– राज्य शासन अ.जा. छात्रवृत्ति प्राथमिक स्कूल — 150 आय सीमा बंधन नहीं आवश्यक प्रमाण-पत्र आवश्यक।
– राज्य शासन अ.जा. छात्रवृत्ति माध्य.शाला 200 600 आय सीमा बंधन नहीं आवश्यक प्रमाण-पत्र आवश्यक।- राज्य शासन अ.जा. हाईस्कूल 600 1200 आय सीमा बंधन नहीं आवश्यक प्रमाण-पत्र आवश्यक।- प्री-मेट्रिक अ.जा. हाईस्कूल की स्थिति में –
(अ) गैर छात्रावासी 2250 2250 दो लाख भारत सरकार द्वारा दी जाती है तथा पात्रता रखना आवश्यक है।
(ब) छात्रावासी 4500 4500 दो लाख उक्त पात्रता शर्तों का पालन आवश्यक।(स) अशासकीय स्कूल के लिए 2400 2400 दो लाख पात्रता शर्तों का पालन आवश्यक।- अ.जा. कन्या साक्षरता प्रोत्साहन — 3000 आयकर दाता न हो आवश्यक प्रमाण-पत्रों का होना आवश्यक।
3. आदिजाति कल्याण विभाग –

राज्य शासन अजजा 150 150 आय सीमा बंधन नहीं आवश्यक दस्तावेज होना जरूरी।- माध्य. शाला की स्थिति 200 500 आय सीमा बंधन नहीं आवश्यक दस्तावेज होना जरूरी।- हाईस्कूल की स्थिति में 600 1300 आय सीमा बंधन नहीं आवश्यक दस्तावेज होना जरूरी।- प्री-मेट्रिक (हाईस्कूल) -(अ) गैर छात्रावासी 2250 2250 दो लाख वार्षिक भारत सरकार द्वारा दी जाने वाली तथा पात्रता होना आवश्यक। (ब) छात्रावासी 4500 4500 दो लाख उक्त शर्तों का पालन आवश्यक।
4. विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अद्र्ध घुमक्कड जनजाति कल्याण विभाग –

– प्राथमिकस्तर पर 150 150 आय बंधन नहीं आवश्यक दस्तावेज होना जरूरी।

– माध्य. स्तर पर 200 600 आय बंधन नहीं आवश्यक दस्तावेज होना जरूरी।
– हाईस्कूल स्तर पर 600 1200 आय बंधन नहीं आवश्यक दस्तावेज होना जरूरी।

– पोस्टमेट्रिक छात्रवृत्ति 2300 2300 दो से तीन लाख आवश्यक दस्तावेज होना जरूरी।

5. मप्र पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक विभाग –

– माध्य. शाला स्तर पर 200 300 10 एकड़ भूमि/आयकर दाता नहीं एसडीएम द्वारा जारी प्रमाण-पत्र आवश्यक। – पोस्ट मेट्रिक गैर छात्रावासी 1000 1150 75 हजार आय आवश्यक दस्तावेज होना जरूरी।- पोस्ट मेट्रिक छात्रावासी 1850 2000 75 हजार आय आवश्यक दस्तावेज होना जरूरी।
6. मप्र भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल –

मेधावी विद्यार्थी (प्राथमिक) 500 800 आय बंधन नहीं आवश्यक दस्तावेज जरूरी।- (माध्यमिक शाला) 1000 1200 आय बंधन नहीं आवश्यक दस्तावेज जरूरी- (हायर सेकंडरी) 1200 1700 आय बंधन नहीं आवश्यक दस्तावेज जरूरी।
7. सामाजिक न्याय विभाग –


– कक्षा एक से आठ 500 500 आय बंधन नहीं मप्र निवासी/शासकीय-अशासकीय स्कूलों में नियमित अध्ययनरत- कक्षा नौवीं से 12वीं 1000 1000 आय बंधन नहीं उक्त शर्तों का पालन आवश्यक

ट्रेंडिंग वीडियो