script

छिंदवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में कमलनाथ जीते

locationछिंदवाड़ाPublished: May 24, 2019 11:11:48 am

Submitted by:

Rajendra Sharma

उपचुनाव में बनी रौचक स्थिति

KAMALNATH

KAMAL NATH

मतगणना जारी, कांग्रेस को बढ़त
छिंदवाड़ा. देश के आम चुनाव के साथ मध्यप्रदेश में छिंदवाड़ा विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव हो रहे हैं। यहां कांग्रेस प्रत्याशी और सूबे के मुखिया कमल नाथ स्वयं चुनाव लड़ा। उनके विरोध में खड़ेे हैं भाजपा के युवा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू। इन दोनों के बीच सीधा मुकाबला रहा है।
कांग्रेस के प्रत्याशी मुख्यमंत्री कमलनाथ को 114459 और भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू को 88622 मत मिले।


बता दें कि इस चुनाव पर भी पूरे देश की नजर है और इसके नजीते प्रदेश के सीएम व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की प्रतिष्ठा भी प्रभावित करेंगे। कांग्रेस आगे है।

LIVE UPdate –

https://www.patrika.com/madhya-pradesh-news/

https://www.facebook.com/chhindwarapatrika/

ताजा अपडेट

UPdate : 06.30 PM

कांग्रेस के प्रत्याशी मुख्यमंत्री कमलनाथ को 114459 और भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू को 88622 मत मिले।

UPdate : 02.30 PM
दोपहर 02.30 बजे तक कांग्रेस के प्रत्याशी मुख्यमंत्री कमलनाथ को 82155 और भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू को 66609 मत मिले।

UPdate : 01.15 PM

छिंदवाड़ा विधानसभा उपचनाव में कांग्रेस प्रत्याशी आगे : दोपहर 01.15 बजे तक कांग्रेस के प्रत्याशी मुख्यमंत्री कमलनाथ को 67427 और भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू को 52278 मत मिले।
UPdate : 12.12 PM

छिंदवाड़ा विधानसभा उपचनाव में कांग्रेस प्रत्याशी आगे : दोपहर 12.10 बजे तक कांग्रेस के प्रत्याशी मुख्यमंत्री कमलनाथ को 48841 और भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू को 37949 मत मिले।

12 बजे तक
कमल नाथ को 48841 वोट मिले थे। वहीं बीजेपी के विवेक बंटी साहू को 37949 वोट मिल चुके थे।

भारत निर्वाचन आयोग की बेवसाइट पर जारी हो रही आंकड़ों पर नजर डालें तो सुबह 11.30 बजे तक कमल नाथ को 43432 वोट मिले थे। वहीं बीजेपी के विवेक बंटी साहू को 35095 वोट मिल चुके थे। इस प्रकार दोनों के बीच कड़ा मुकाबला रहा है।
बता दें कि इस उपचुनाव में नौ प्रत्याशी मैदान में है। इनमें सुबह 11.10 बजे तक रामप्रकाश रघुवंशी को 375, एम.पी. विश्‍वकर्मा को 148, सतीश नागवंशी को 172, अमित घाटे को 61, प्रदीप विस्केले को 86, राधेश्याम बंटी साहू को 149 और संतोष सूर्यवंशी को 311 वोट मिले थे। वहीं नोटा पर 864 मत पड़े थे। करीब 80693 मतों की गिनती हो चुकी थी थी।
ज्ञात हो कि इस छिंदवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में कुल 207388 वोटर ने अपने मताधिकार को उपयोग 29 अप्रैल को किया था।

ट्रेंडिंग वीडियो