scriptअमरनाथ यात्रा की तैयारी, 20वीं बार जाएंगे गोपाल | pilgrimage to Amarnaath | Patrika News

अमरनाथ यात्रा की तैयारी, 20वीं बार जाएंगे गोपाल

locationछिंदवाड़ाPublished: Jun 26, 2019 12:27:42 pm

Submitted by:

ashish mishra

यात्रा के लिए इस बार भी जिले के शिव भक्त उत्साहित दिख रहे हैं।

Pilgrimage to Amarnaath news

Pilgrimage to Amarnaath news

छिंदवाड़ा. पवित्र अमरनाथ यात्रा के लिए इस बार भी जिले के शिव भक्त उत्साहित दिख रहे हैं। 1 जुलाई से प्रारंभ होने वाली इस यात्रा के लिए अब तक 435 यात्रियों ने अपना पंजीयन कराया है। इस वर्ष यात्रा 1 जुलाई से 15 अगस्त तक चलेगी। पवित्र अमरनाथ यात्रा के पंजीयन छिंदवाड़ा में हो रहे हैं। प्रतिवर्ष शिव शक्ति सेवा मंडल के द्वारा यात्रियों के पंजीयन करवाए जाते हैं। मंडल सेवादार कृष्णा सेठिया ने बताया कि मुख्यालय में पंजाब नेशनल बैंक के माध्यम से अमरनाथ यात्रियों का पंजीयन करवाया जा रहा है। अभी तक 435 यात्रियों ने पंजीयन करवा लिया है, जिसमें चंदनवाड़ी मार्ग से 250 एवं बालटाल मार्ग से 185 यात्रियों ने यात्रा का पंजीयन करवाया है। यात्रा पंजीयन के लिए मंडल सेवादार गोपाल जायसवाल, मनोज चौरसिया सहित अन्य सेवादारों से या मंडल कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।
कल रवाना होगा पहला जत्था
27 जून को जिले से पहला जत्था नागपुर वायुमार्ग से निकलेगा। जिसमें डॉ. गोपाल जायसवाल 20 वीं बार अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं। डॉ. जायसवाल के मार्गदर्शन में 6 दिवसीय यात्रा में वैष्णो देवी, शिवखोड़ी, नाभा देवी, खीर भवानी दर्शन होते बालटाल से 1 जुलाई को बाबा के दर्शन करेंगे। इस जत्थे में 8 यात्री सम्मलित होंगे। जिसमें डॉ. गोपाल जायसवाल, अमित सूचक, गौरव जैन लकी, विजय विश्वकर्मा, विग्नेश बेले, भारत घई, शांतनु मिश्रा, अर्पित राय शामिल हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो