script18 लाख से अधिक कोई भी नहीं कर पाया खर्च | No more than 18 million spent | Patrika News

18 लाख से अधिक कोई भी नहीं कर पाया खर्च

locationछिंदवाड़ाPublished: Jan 18, 2019 12:00:35 pm

Submitted by:

manohar soni

डेढ़ माह बाद विधानसभा चुनाव का व्यय फाइनल,प्रशासन ने निर्वाचन आयोग को भेजा ब्यौरा

Chhindwara politics

Chhindwara politics


छिंदवाड़ा.विधानसभा चुनाव परिणाम के डेढ़ माह बाद प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों का चुनाव खर्च निर्वाचन आयोग को भेज दिया है। सबसे ज्यादा खर्च परासिया से भाजपा उम्मीदवार ताराचंद बावरिया ने किया। उन्होंने 18.43 लाख खर्च किए। दूसरे स्थान पर सौंसर से निर्वाचित विधायक कांग्रेस के विजय चौरे रहे। उन्होंने 18.42 लाख रुपए चुनाव प्रचार-प्रसार में लगाया। शेष उम्मीदवार भी खर्च में पीछे नहीं रहे।
महत्वपूर्ण बात यह है कि 22 नवंबर 2018 तक सभी उम्मीदवारों का खर्च कम था। इसके बाद चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में जबरदस्त इजाफ ा हुआ यानी उम्मीदवारों ने मतदान से कुछ दिन पहले जमकर खर्च किया।निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव में खर्च की सीमा 28 लाख रुपए तय की थी। उम्मीदवारों की ओर से दिए गए खर्च के दौरान कोई भी इस सीमा को पार नहीं कर सका। उम्मीदवारों द्वारा किए गए व्यय और प्रशासन के छाया रजिस्टर में दर्ज खर्च में अंतर भी दर्ज किया गया था। इसका निपटारा एक सप्ताह पहले आए व्यय प्रेक्षकों ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर किया। फिलहाल इस खर्च को निर्वाचन आयोग को भेजा गया है।
….
उम्मीदवारों का खर्च (रुपए में)
1.अमरवाड़ा विधानसभा
कमलेश शाह कांग्रेस-696385
प्रेम नारायण ठाकुर भाजपा-1301077
मनमोहन शाह बट्टी गोंगपा-1217605

2.जुन्नारदेव विधानसभा
आशीष ठाकुर भाजपा-884713
सुनील उइके कांग्रेस-857217

3.चौरई विधानसभा
पं.रमेश दुबे भाजपा-1547971
चौधरी सुजीत सिंह कांगे्रस-896475
….
4.सौंसर विधानसभा
विजय चौरे कांग्रेस-1842315
नाना मोहोड़ भाजपा-1440365
….
5.परासिया विधानसभा
सोहन बाल्मीक कांग्रेस-1429003
ताराचंद बावरिया भाजपा-1843882

6.पांढुर्ना विधानसभा
निलेश उइके कांग्रेस-1455138
टीकाराम कोराची भाजपा-1253043

7.छिंदवाड़ा विधानसभा
चौधरी चंद्रभान सिंह भाजपा-1237068
दीपक सक्सेना कांग्रेस-1081400

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो