scriptनिगम…सात पार्षदों के पार्टी छोडऩे से कांग्रेस में मंथन तो भाजपा में खुशी की लहर | Nigam: Churning in Congress and wave of happiness in BJP due to seven | Patrika News
छिंदवाड़ा

निगम…सात पार्षदों के पार्टी छोडऩे से कांग्रेस में मंथन तो भाजपा में खुशी की लहर

कांग्रेस नेताओं की बैठक में पार्षदों की स्थिति पर मंथन, कमिश्नर से मिला भाजपा के पार्षदों का दल

छिंदवाड़ाMar 07, 2024 / 10:35 am

manohar soni

निगम...सात पार्षदों के पार्टी छोडऩे से कांग्रेस में मंथन तो भाजपा में खुशी की लहर

निगम…सात पार्षदों के पार्टी छोडऩे से कांग्रेस में मंथन तो भाजपा में खुशी की लहर

छिंदवाड़ा.नगर निगम के सात कांग्रेस पार्षदों के अचानक पार्टी छोडऩे से कांग्रेस गमगीन-चिंतिंत दिखाई दी। कांग्रेस नेताओं ने संगठन की बैठक में इस मुद्दे पर मंथन करते हुए पार्षदों के टूटने के कारण खोजे। इधर,भाजपा निगम में संख्या बल बढ़ जाने से खुशी से झूमती नजर आईं। इन पार्षदों के साथ नेताओं ने निगम कमिश्नर से मुलाकात की।
एक दिन पहले कांग्रेस के पार्षद जगदीश गोदरे, चंद्रभान ठाकरे, भूरा भावरकर, दीपा मोहोरे, लीना तिरगाम, संतोषी मरावी, रोशनी सल्लाम ने भोपाल में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय समेत अन्य भाजपा नेताओं के समक्ष भाजपा की सदस्यता ले ली थी। दूसरे दिन बुधवार को निगम कार्यालय से लेकर कांग्रेस-भाजपा के दफ्तरों में गतिविधियां तेज रही। कांग्रेस नेताओं ने पार्षद के मुद्दे पर शेष रह गए २१ पार्षदों को एकजुट रखने की जरूरत पर बल दिया। कुछ पार्षदों और कार्यकर्ताओं को कांग्रेस में ही बने रहने की शपथ तक दिलाई। कांग्रेस नेता यह जानने के इच्छुक रहे कि आखिर किस वजह से इन पार्षदों ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया। उपस्थित नेताओं ने ये कहा कि दूसरे पार्षदों और नेताओं पर भाजपा की ओर से प्रलोभन बढ़ सकते हैं। अब पार्षदों से वन-टू-वन बातचीत भी होगी।
इधर, कांग्रेसी से भाजपाई हुए सात पार्षदों का दल पूर्व निगम अध्यक्ष धर्मेन्द्र मिगलानी समेत अन्य नेताओं के साथ कमिश्नर से मिला। उनके क्षेत्र में विकास कार्य की स्वीकृति, पुराने भुगतान पर चर्चा की। उन्होंने निगम में भाजपा का संख्या २७ तक पहुंचने का जश्न भी मनाया। इधर,भाजपा कार्यालय में भी इन सात पार्षदों के पहुंचने पर जिलाध्यक्ष समेत अन्य ने अगवानी की। इस तरह भाजपा में खुशी की लहर दिखाई दी। भाजपा नेताओं ने आशा जताई कि लोकसभा चुनाव में नए भाजपा पार्षद महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
……..
.दूसरे कांग्रेस पार्षद भी सक्रिय, भाजपा में आने के इच्छुक
इन सात पार्षदों के भाजपा में जाने से राजनीतिक गलियारों में ये चर्चा तेज हो गई कि वरिष्ठ नेता कमलनाथ और सांसद नकुलनाथ को तुरंत कांग्रेस पार्षदों से चर्चा करके समन्वय बनाना चाहिए, तभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मनोबल को बनाए रखा जा सकता है। इन पार्षदों से पहले नगरपालिका अध्यक्ष पांढुर्ना समेत अन्य पार्षद व नेता तथा सरपंच कांग्रेस छोड़ चुके हैं। अभी भी दूसरे कांग्रेस पार्षद भी भाजपा में जाने की संभावनाएं तलाश रहे हैं। भाजपा नेताओं के संपर्क में हैं। यदि इन परिस्थितियों को नहीं संभाला गया तो एक सप्ताह में और भी कांग्रेस पार्षद पाला बदल सकते हैं।
.

Hindi News/ Chhindwara / निगम…सात पार्षदों के पार्टी छोडऩे से कांग्रेस में मंथन तो भाजपा में खुशी की लहर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो