scriptमोदी पर लगाया कमलनाथ समर्थकों ने यह बड़ा आरोप, आप भी पढ़ें क्या है मसला | Kamal Nath supporters imposed on PM Modi this big allegation | Patrika News

मोदी पर लगाया कमलनाथ समर्थकों ने यह बड़ा आरोप, आप भी पढ़ें क्या है मसला

locationछिंदवाड़ाPublished: Jul 21, 2019 12:07:37 pm

Submitted by:

Rajendra Sharma

केंद्र से बजट कम मिलने पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Chhindwara Congress

Chhindwara Congress

छिंदवाडा. मध्यप्रदेश को दिए जाने वाले केंद्रीय बजट में 2677 करोड़ की राशि कम किए जाने के विरोध में शनिवार को कांग्रेस ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया और केंद्र में भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश के विकास में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाया। फव्वारा चौक पर दोपहर को शहर कांग्रेस के इस प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम कर रही है। उधर, केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार ने दुर्भावनावश प्रदेश को बजट में कम राशि दे रही है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष गंगाप्रसाद तिवारी और शहर कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व मे कांग्रेस के सभी अनुसांगिक संगठनों, विभाग, प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा सदस्यों ने मोदी सरकार की विकास विरोधी नीतियों की निंदा की और विरोध जताया। गंगाप्रसाद तिवारी ने कहा कि मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार द्वारा प्रदेश की जनता को दिए गए वचनों के अनुसार किसान, नौजवान, महिला, व्यापारी व बुजुर्गों सहित सभी वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। मात्र छह माह में प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने विगत 15 वर्षों की भाजपा सरकार के खोखले विकास को उजागर कर जनकल्याण के कार्य किए हैं, परंतु केंद्र की भाजपानीत मोदी सरकार ने मध्यप्रदेश के बढ़ते रुतबे को कम करने के लिए केंद्रीय बजट में कटौती कर विकास के मार्ग में बाधा उत्पन्न करने का प्रयास किया है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने इसे मध्यप्रदेश के साथ भेदभाव बताया और प्रदेश के विकास के लिए केंद्र सरकार से अपना रुख स्पष्ट करने की मांग की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।
Chhindwara Congress
प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी को लेकर सौंपा ज्ञापन

कांग्रेस ने पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की सोभद्र में की गई गिरफ्तारी का भी विरोध किया। इस सम्बंध में राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा गया। धरना और ज्ञापन देते समय आनंद बक्षी, नरेश साहू, सचिन वानखेड़े, असगर वासू अली, आशीष त्रिपाठी, गुंजन शुक्ला, राजेंद्र चौहान, मनीष पांडेय, बंटी सक्सेना, भास्करराव घोरके, शैलेश सिन्हा, शैलू सेंगर, टिंकू राय, चंद्रभान देवरे, अभिषेक गुप्ता, राशिद खान, साजिद खान, प्रमोद शर्मा, नितिन उपाध्याय, मणिलता पवार, योगिता, राजेंद्र शर्मा, आशीष राजपूत, छोटू पाल, विनोद गढ़ेवाल, राजेंद्र नाथ आदि उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो