scriptकमलनाथ के गढ़ में भाजपा इस रणनीति पर करेगी काम | District BJP meeting | Patrika News

कमलनाथ के गढ़ में भाजपा इस रणनीति पर करेगी काम

locationछिंदवाड़ाPublished: Jul 12, 2019 12:20:56 pm

Submitted by:

Rajendra Sharma

मंडलस्तर पर बूथवार बनाना होगा सदस्यता रजिस्टर

chhindwara

District BJP meeting

सदस्यता अभियान प्रभारी हाडा ने ली बैठक
छिंदवाड़ा. भाजपा के संगठन महापर्व सदस्यता अभियान की जिला बैठक गुरुवार को सदस्यता अभियान के संभागीय प्रभारी जसवंत सिंह हाडा ने ली और मंडल स्तर पर सदस्यता को बूथ अनुसार रजिस्टर बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि नए सदस्यों का डाटा मोबाइल नम्बर समेत दर्ज करना होगा। सदस्यता अभियान सर्वव्यापी व सर्वस्पर्शी होना चाहिए। इसके लिए जो कमजोर बूथ हैं या जहां से हमें लगातार विधानसभा/लोकसभा या पंचायत, निगम, नगरपालिका चुनावों में हार मिल रही है, वहां विशेष रूप से सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को भाजपा से जोडऩा है। इसके लिए सर्व प्रथम मतदान केंद्रों का एबीसी वर्गीकरण कराया जाए। इसके लिए विस्तारकों की नियुक्ति कर विस्तारक प्रवास कर सदस्यता अभियान को सफल बनाए। सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी संतोष जैन ने सभी जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्षों को मतदान केंद्र तक की बैठकें कर सदस्यता अभियान को गति देने के निर्देश दिए। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री शिव मालवी ने किया एवं आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष विजय पांडे ने किया। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र परमार, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश पोफली, पूर्व विधायक चौधरी चंद्रभान सिंह, संतोष राय, महापौर कांता सदारंग, धर्मेन्द्र मिगलानी, विवेक बंटी साहू समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित हुए।
युवा मोर्चा को सौंपी जिम्मेदारी

भाजपा के बृहद सदस्यता अभियान संगठन पर्व को लेकर भाजपा कार्यालय में युवा मोर्चा नगर मंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में मोर्चा के पदाधिकारी एवं वार्ड संयोजक को सदस्यता अभियान को लेकर विशेष निर्देश भाजपा जिला अध्यक्ष नरेंद्र परमार ने दिए।
मोर्चा के जिला महामंत्री योगेंद्र प्रताप राणा ने कार्यकर्ताओं को विस्तृत रूप से बताया कि किस प्रकार से नए सदस्य को जोडऩा है और सदस्य बनाने की क्या प्रक्रिया है। युवा मोर्चा को कितने सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है, उनका कार्य विभाजन 48 वार्र्डों में किस प्रकार होगा। बैठक में युवा मोर्चा सदस्यता अभियान जिला प्रभारी अरुण चंदेल, सुनील ठाकुर, अंकुर शुक्ला, सचिन चौरसिया व नगर अध्यक्ष शैलेन्द्र मालवी समेत अन्य उपस्थित रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो