scriptमुख्यमंत्री के गृह जिले में क्यों बंद हो रहा दिव्यांग छात्राओं का स्कूल, पढ़ें पूरी खबर | disabled girls problam | Patrika News

मुख्यमंत्री के गृह जिले में क्यों बंद हो रहा दिव्यांग छात्राओं का स्कूल, पढ़ें पूरी खबर

locationछिंदवाड़ाPublished: Jun 26, 2019 11:48:06 am

Submitted by:

ashish mishra

8 लाख 75 हजार रुपए खर्च हो चुके हैं।

patrika

मुख्यमंत्री के गृह जिले में क्यों बंद हो रहा दिव्यांग छात्राओं का स्कूल, पढ़ें पूरी खबर

छिंदवाड़ा. मुख्यमंत्री के गृह जिले में विगत छह वर्षों से शुभम शिक्षा समिति द्वारा नरसिंहपुर रोड पर संचालित शुभम निशक्त छात्रावासी विद्यालय भुगतान न होने से बंद की कगार पर है। हैरानी की बात यह है कि जिस प्रशासन ने दिव्यांग छात्राओं को मुख्यधारा से जोडऩे के लिए छात्रावासी विद्यालय खोला था, वही विद्यालय के बंद होने के जिम्मेदार बताए जा रहे हैं। समिति संचालक महेन्द्र जाखोटिया का कहना है कि वर्ष 2013 से नरसिंहपुर रोड पर निशक्त छात्रावासी विद्यालय संचालित किया जा रहा है। इसके संचालन के लिए सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन कल्याण विभाग की निराश्रित निधी से कुल खर्च का 85 प्रतिशत अनुदान हमें प्राप्त होता है। शेष खर्च समिति वहन करती है। शासकीय अनुदान से हम निशक्त छात्राओं का भोजन एवं स्टाफ का वेतन देते हैं। वर्ष 2017-18 तक सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन कल्याण विभाग से हमें अनुदान प्राप्त हुआ, लेकिन इसके बाद से अनुदान जारी नहीं किया गया। इसकी वजह भी स्पष्ट शब्दों में नहीं बताई जा रही है।

नौ लाख रुपए हो चुके हैं खर्च
शुभम शिक्षा समिति संचालक का कहना है कि वर्ष 2018-19 में लगभग 8 लाख 75 हजार रुपए खर्च हो चुके हैं। अब समिति के पास आगे के खर्च के लिए बजट नहीं है। अगर जल्द ही सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन कल्याण विभाग ने बकाया अनुदान राशि जारी नहीं की तो मजबूरी में छात्रावासी विद्यालय बंद करना पड़ेगा।
35 छात्राएं, 11 स्टाफ
दिव्यांग छात्रावासी विद्यालय कक्षा एक से आठवीं तक संचालित होता है। वर्तमान समय में 35 दिव्यांग छात्राएं अध्ययनरत हैं। वहीं वर्तमान सत्र में दाखिला भी चल रहा है।ं कुल 11 स्टाफ विद्यालय में कार्यरत हैं। विद्यालय के संचालन के लिए नपानि ने बिल्डिंग दे रखी है। इसके अलावा बिजली और पानी की निशुल्क व्यवस्था की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो