scriptछिंदवाड़ा संसदीय सीट…72 साल बाद वोटरों की ये संख्या, मतदान से रचेंगे इतिहास | Chhindwara parliamentary seat...this number of voters after 72 years, | Patrika News
छिंदवाड़ा

छिंदवाड़ा संसदीय सीट…72 साल बाद वोटरों की ये संख्या, मतदान से रचेंगे इतिहास

मतदाता लोकतंत्र के इस यज्ञ में आहुति देकर अपनी भागीदारी निभाएंगे

छिंदवाड़ाMar 18, 2024 / 08:50 pm

manohar soni

election.jpg

छिंदवाड़ा. आजादी के बाद वर्ष 1952 में हुए पहले आम चुनाव में जब हमारे बुजुर्ग वोट डालने मतदान केन्द्रों पर गए थे, तब उनकी केवल 3.51 लाख थी। 72 साल बाद आज जब हमारी पीढ़ी 2024 के इस लोकसभा चुनाव में मतदान की तैयारी कर रही है, तब हमारी ताकत 16.32 लाख हो गई है। हम मतदाता लोकतंत्र के इस यज्ञ में आहुति देकर अपनी भागीदारी निभाएंगे।
लोकसभा चुनाव का इतिहास को देखा जाए तो पहली बार हुए चुनाव में कांग्रेस के रायचंद भाई शाह चुने गए थे। तब से अब तक 18 आम चुनाव हो गए हैं। यह 19वां लोकसभा चुनाव होगा। जिसमें आम मतदाता को सांसद के साथ देश की सरकार चुनने का मौका मिलेगा।
……
एक दशक में बढ़ी आबादी, मतदाता संख्या में इजाफा
जनसांख्यिकी आंकड़े देखा जाए तो वर्ष 2011 की जनगणना में आबादी 20.90 लाख थी। 13 साल के बाद इसे सरकारी स्तर पर 23.74 लाख अनुमानित मान लिया लिया गया है। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के समय मतदाता संख्या 14.07 लाख थी, वह भी अब 2.25 लाख बढकऱ 16.32 लाख हो गई है।
……
स्त्री-पुुरु ष अनुपात भी सुधरा, मतदान प्रतिशत भी 91 तक
पिछले दो दशक में मतदाताओं में स्त्री-पुरुष अनुपात में सुधार हुआ है। वर्तमान में जिले का जेंडर रेशो 980 है। इनमें छिंदवाड़ा विधानसभा में 1007 है। इसी तरह मतदान प्रतिशत भी 91 प्रतिशत तक दर्ज हुआ है। यह भी लोकतंत्र में जनप्रतिनिधियों को चुनने की ताकत दर्शाता है। पिछले विधानसभा चुनाव में पूरे संसदीय क्षेत्र की सातों विधानसभाओं में मतदान का प्रतिशत 86 प्रतिशत तक रहा।
……..
मतदान में युवाओं की हिस्सेदारी, 85 साल के बुजुर्ग भी
जिले के मतदाताओं में 18 वर्ष से 30 साल के युवा वर्ग की हिस्सेदारी 30 प्रतिशत है। वर्तमान में नए वोटर 53555 हो गए हैं। 85 साल से अधिक बुजुर्ग 7747 है। मतदाताओं की यह भी खूबी है कि वे वोट देने का निर्णय सोच समझकर करते हैं।
…………
एक दशक में ये मतदाताओं की संख्या
वर्ष मतदाता
2013 1361914
2014 1407934
2015 1417161
2016 1432039
2017 1452812
2018 1465517
2019 1512369
2020 1506094
2022 1553420
2023 1619101
2024 1632896
….

Hindi News/ Chhindwara / छिंदवाड़ा संसदीय सीट…72 साल बाद वोटरों की ये संख्या, मतदान से रचेंगे इतिहास

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो