scriptकांग्रेस राज में 6 करोड़ लोग फर्जी, 90 हजार करोड़ रुपए की लूट: मोदी | Chhindwara assembly election-2018 | Patrika News

कांग्रेस राज में 6 करोड़ लोग फर्जी, 90 हजार करोड़ रुपए की लूट: मोदी

locationछिंदवाड़ाPublished: Nov 19, 2018 11:33:12 am

Submitted by:

prabha shankar

एसएएफ ग्राउण्ड में भाजपा की चुनावी सभा में बोले प्रधानमंत्री

Chhindwara assembly election-2018

Chhindwara assembly election-2018

छिंदवाड़ा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस राज में 6 करोड़ लोग राशन, पेंशन और सब्सिडी के नाम पर कागज में फर्जी तौर पर दर्ज थे तो वहीं देशभर में 90 हजार करोड़ रुपए की लूट होती थी। उनकी सरकार ने आते ही टेक्नोलॉजी और आधार से भ्रष्टाचार के ये अड्डे बंद कराए। इस वजह से ही कांग्रेस के मुखिया को गुस्सा आ रहा है। उन्होंने कहा कि मप्र कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद के लिए आठ नाम घोषित किए गए हैं। ये आम जनता को भ्रम डालने वाला धोखा है।
मोदी रविवार को स्थानीय एसएएफ ग्राउण्ड में आयोजित भाजपा की चुनावी सभा को सम्बोधित कर रहे थे। निर्धारित समय से पहले 3.05 बजे पहुंचे मोदी ने आते ही छिंदवाड़ा के धार्मिक, सांस्कृतिक पृष्ठभूमि और जनता की आस्था की तारीफ की। फिर उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के वायरल वीडियो का जिक्र करते हुए कहा कि वीडियो में गुण्डे, बदमाश, चोर, लुटेरे और बेइमान लोगों को टिकट देने की बात कही गई है। कांग्रेस के नामदार (राहुल गांधी) ने इस पर मुहर लगाई है। मोदी ने कहा कि आम जनता को एेसे हाथों से मप्र को बचाना होगा। उनके साथ मंच पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा और छिंदवाड़ा, सिवनी, बैतूल और होशंगाबाद के 14 उम्मीदवार और स्थानीय पदाधिकारी उपस्थित हुए।

गाय पर मप्र और केरल में धोखा
मोदी ने मप्र कांग्रेस के घोषणापत्र में गाय आने पर टिप्पणी करते हुए कहा कि मप्र में कांग्रेस गाय का गौरवगान कर रही है, वहीं केरल कांग्रेस बछड़ा काटकर उसका मांस खाते हुए वीडियो दिखा रही है। इन दोनों के मुखिया दिल्ली में एक है। यह आम जनता के साथ धोखा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को आजादी के बाद से ही झूठ में महारत हासिल है। पिछले 50 साल का कार्यकाल इसका उदाहरण है।

फैक्ट्री, उद्योग बंद, ये कैसा छिंदवाड़ा मॉडल
प्रधानमंत्री ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ द्वारा प्रदेश में प्रसारित किए जा रहे छिंदवाड़ा मॉडल की टिप्पणी करते हुए कहा कि छिंदवाड़ा में कांग्रेस राज में खुला स्पाइस पार्क और चौरई में सोयाबीन प्लांट बंद हो गया। इसके अलावा सूत मिल नहीं खुल सकी। प्लाइवुड की फैक्टरी को बंद कर उनके रिश्तेदार मशीन उखाडक़र ले गए। इस स्थिति को पूरे मप्र में लागू करने की बात कहीं जा रही है। एेसे नेता को विदाई देकर मप्र को बचाना होगा।

कमलनाथ को बताया राजदरबारी
मोदी ने कमलनाथ को कांग्रेस परिवार का राजदरबारी बताते हुए कि आपातकाल से ही उनका परिवार के प्रति समर्पण रहा। इतना समर्पण वे छिंदवाड़ा की जनता से कर देते तो उन्हें मप्र में इतनी नफरत का सामना नहीं करना पड़ता। उन्होंने भरोसा जताया कि छिंदवाड़ा की जनता इस चुनाव में जागकर नया इतिहास रचेगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो