script

जीजा की धमकी से आहत महिला ने जहर खाकर दी जान

locationछतरपुरPublished: Aug 24, 2019 12:56:59 pm

Submitted by:

Unnat Pachauri

– महिला ने कहा न में रहूंगी न झंझट होगी और गटक लिया जहर, इलाज के दौरान जिला अस्पताल हुई मौत

जीजा की धमकी से आहत महिला ने जहर खाकर दी जान

जीजा की धमकी से आहत महिला ने जहर खाकर दी जान

छतरपुर। जिले की सीमा से सटे महोबकंठ थाना उमरई गांव निवासी एक महिला ने जीजा द्वारा दी जा रही महिला और उसके पुत्र को जान से मारने की धमकी से आहत होकर जहर खा लिया। जिसकी इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार यूपी के महोबा जिले के महोबकंठ थाना क्षेत्र के उमरई गांव निवासी रमाकांति (२३) पति रामसिंह राजपूत की शादी तीन वर्ष पहले हुई थी। महिला के पति रामसिंह ने बताया कि उसका दो वर्ष का एक पुत्र है। उसने बताया कि करीब डेढ़ माह पहले उसका जीजा जीतेंद्र राजपूत निवासी बुधवारा थाना अजनर भगा ले गया था। पुलिस द्वारा १५ अगस्त को दोनों को जीतेंद्र के मामा के घर टोला गांव से गिरफ्तार किया और महिला को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इसी दौरान महिला ने जीजा पर कार्रवाई नहीं करने के लिए कहा था जिसपर पुलिस ने उसे भी छोड़ दिया। लेकिन इसके बाद से जीतेंद्र द्वारा महिला को बार बार फोन कर साथ में रहने का दबाव बनाया जा रहा था। मृतका के पति ने बताया कि जीजा द्वारा फोन कर रमाकांति और उसके २ वर्ष के पुत्र को जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। जिससे वह मानशिक रुप से परेशान थी और इसी को लेकर शुक्रवार को सुबह करीब ८ बजे उसने घर में ही जहर का सेवन कर लिया। जिसस उसकी हालत बिगड़ गई। इसकी जानकारी होने पर परिजनों द्वारा महिला को गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल छतरपुर लाया गया। जहां पर इलाज के दौरान दोपहर करीब १ बजे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ट्रेंडिंग वीडियो