scriptऑटो पलटने से 10 यात्री घायल तीन गंभीर | Three seriously injured in auto accident | Patrika News

ऑटो पलटने से 10 यात्री घायल तीन गंभीर

locationछतरपुरPublished: Feb 19, 2019 12:57:45 am

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के समाप्त होते ही सड़कों पर फिर से ओवरलोड और कंडम वाहन दौडऩे लगे हैं। जिससे आए दिन घटनाऐं हो रहीं हैं। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत महोबा रोड स्थित बरिया चौकी के पास ऑटो पलटने से उसमें सवार 10 लोग घायल हो गए।

Three seriously injured in auto accident

Three seriously injured in auto accident

नौगांव. राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के समाप्त होते ही सड़कों पर फिर से ओवरलोड और कंडम वाहन दौडऩे लगे हैं। जिससे आए दिन घटनाऐं हो रहीं हैं। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत महोबा रोड स्थित बरिया चौकी के पास ऑटो पलटने से उसमें सवार 10 लोग घायल हो गए। घायलों को डायल-100 व 108 एम्बुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव लाया गया। जहां डाक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद 3 यात्रियों की हालत गंभीर होने से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया।

जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे पिपरा से सवारियां लेकर आ रही एक ऑटो लुगासी चौकी क्षेत्र अंतर्गत के बरिया चौकी के पास अचानक पलट गई। जिसमें सवार 10 यात्री बुरी तरह घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची डायल-100 व 108 एंबुलेंस की सहायता से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र नौगांव लाया गया। 
जहां पर घायल राजेंद्र नायक (26) पिता प्रमोद नायक निवासी पिपरा, रामजी अनुरागी (45) पिता रामसहाय अनुरागी निवासी दौनी, कमलेश (25) पति देवनारायण अनुरागी, देवनारायण (28) पिता मनटी लाल अनुरागी, संजना (4) पिता देवनारायण अनुरागी निवासी पिपरा, रामरती (48) पति कालीचरण निवासी पिपरा, तुलसा बाई (3) पति ग्यासी कुशवाहा, ग्यासी कुशवाहा (38) पिता जुगलकिशोर निवासी दौनी, गोपन (60) पिता हलकाई कुशवाहा निवासी मातोल का डॉक्टरों द्वारा उपचार किया गया। वहीं राजेंद्र नायक पिपरा, रामजी अनुरागी दौनी व कमलेश अनुरागी पिपरा की हालत गंभीर होने से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। बताया जाता है कि जो ऑटो पलटी है उसमें 22 सवारियां यात्रा कर रही थीं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो