scriptपुलिस ने ऐसा कह दिया महिलाओं से कि कहने लगीं नहीं डरेंगे हम | The police said that women did not say that we would not be afraid | Patrika News

पुलिस ने ऐसा कह दिया महिलाओं से कि कहने लगीं नहीं डरेंगे हम

locationछतरपुरPublished: Jun 16, 2019 01:11:34 am

प्रदेश में महिलाओं और लड़कियों के ऊपर होने वाले अत्याचारों को ध्यान में रखते हुए पुलिस द्वारा संवाद कर महिलाओं और लड़कियों को चुनौतियों से लडऩे के लिए तैयार किया जा रहा है।

The police said that women did not say that we would not be afraid

The police said that women did not say that we would not be afraid


छतरपुर. प्रदेश में महिलाओं और लड़कियों के ऊपर होने वाले अत्याचारों को ध्यान में रखते हुए पुलिस द्वारा संवाद कर महिलाओं और लड़कियों को चुनौतियों से लडऩे के लिए तैयार किया जा रहा है। इसी क्रम में उपनिरीक्षक फरहा खान ने नगर के विभिन्न वार्डों में संपर्क कर महिलाओं और लड़कियों को अपराधों से लडऩे के लिए सचेत किया। फरहा खान ने महिलाओं और लड़कियों से कहा कि वे खुद को कमजोर न समझें। यदि उनके साथ कोई छेड़छाड़ अथवा अन्य गलत काम करता है तो उसके खिलाफ आवाज उठाएं तथा गलत गतिविधियों से डटकर मुकाबला करें।

उन्होंने कहा कि यदि कोई लगातार परेशान कर रहा है और अपनी हरकतों से बाज नहीं आता तो उसके खिलाफ थाने में शिकायत कर सकते हैं। उपनिरीक्षक फरहा खान ने कहा कि शिकायतकर्ता का नाम गुप्त रखा जाता है इसलिए घबराने की कोई बात नहीं है उनके साथ महिला आरक्षकों के अलावा अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो