scriptछात्राओं ने ऐसे बनाई मानव रंगोली, लिखा मां | The girls made such a man named Rangoli, written mother | Patrika News

छात्राओं ने ऐसे बनाई मानव रंगोली, लिखा मां

locationछतरपुरPublished: Mar 21, 2019 12:57:34 am

माध्यमिक परीक्षाओं की समाप्ति पर कस्तूरबा छात्रावास में वार्षिक उत्सव एवं होली उत्सव मनाया गया।

The girls made such a man named Rangoli, written mother

The girls made such a man named Rangoli, written mother

बक्स्वाहा. माध्यमिक परीक्षाओं की समाप्ति पर कस्तूरबा छात्रावास में वार्षिक उत्सव एवं होली उत्सव मनाया गया। कस्तूरबा छात्रावास में बुधवार को होली महोत्सव के साथ ही शिक्षण सत्र का समापन हुआ। जिसमें छठवीं से आठवीं तक की छात्राओं ने सामूहिक मानव रंगोली का निर्माण किया। जिसमें अनेक प्रकार की कलाकृतियां छात्राओं द्वारा बनाई गई। जिसमें मां की आकृति आकर्षक का केन्द्र रही।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में छात्रावास की छात्राएं कार्यक्रम में मौजूद रहीं। उन्होंने एक दूसरे को होली की शुभाकमानाएं। इसके साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई। जिसमें छात्राओं ने आकर्षक रंगोली बनाते हुए मां लिखा जो आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम में उन्होंने खूब रंगगुलाल भी उड़ाया।
क्रम में छात्राओं द्वारा सामूहिक नृत्य एवं गायन प्रस्तुत किया गया। जिसमें होली के फाग एवं विदाई गीत प्रस्तुत किए गए। वार्षिकोत्सव में विद्यालय की वार्डन लता विल्थरे एवं सह वार्डन गया सिंह ठाकुर, कस्तूरबा विद्यालय का समस्त स्टाफ और छात्राएं मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो