scriptअवैध गुटखा फेक्ट्रीयों का हब बना नगर सहित आसपास का क्षेत्र अधिकारी मौन | Illegal gutkha factories become hub of factories and surrounding area | Patrika News

अवैध गुटखा फेक्ट्रीयों का हब बना नगर सहित आसपास का क्षेत्र अधिकारी मौन

locationछतरपुरPublished: Oct 18, 2019 11:46:15 pm

Submitted by:

Unnat Pachauri

यहां संचालित हो रही गुटखा फेक्ट्रियां

अवैध गुटखा फेक्ट्रीयों का हब बना नगर सहित आसपास का क्षेत्र अधिकारी मौन,अवैध गुटखा फेक्ट्रीयों का हब बना नगर सहित आसपास का क्षेत्र अधिकारी मौन

अवैध गुटखा फेक्ट्रीयों का हब बना नगर सहित आसपास का क्षेत्र अधिकारी मौन,अवैध गुटखा फेक्ट्रीयों का हब बना नगर सहित आसपास का क्षेत्र अधिकारी मौन

नौगांव। पिछले कुछ समय से अवैध गुटखा बनाने वाले व्यापरियों ने नगर सहित आसपास के क्षेत्र को अवैध गुटखा फैक्ट्रियों का हब बना रखा है। ऐसा नहीं है कि इसकी भनक सम्बंधित अधिकारीयों को नहीं हो, इसके बाद भी अधिकारीयों द्वारा इन पर कोई भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिससे नगर सहित क्षेत्र में बेखोफ अवैध गुटखा बनाने और बेचने का कारोबार पनप रहा है। जिसके चलते राजस्व को हर माह लाखों रुपए का नुकसान हो रहा है। जानकारी के अनुसार विगत कई वर्षों पूर्व लोगों के स्वास्थ को ध्यान में रखते हुए मिक्स गुटखा पर रोक लगाई थी। जिसके बाद से लाइसेंसधारी गुटखा व्यापारियों द्वारा पान मसाला और तम्बाकू अलग-अलग बनाए जाने लगे थे, इसके अलावा नगर सहित आसपास के क्षेत्र में बिना लाइसेंसधारी सक्रीय होकर अपनी-अपनी मिक्स गुटखा की मशीनें लगाकर तम्बाकू युक्त गुटखा बनाकर बेखोफ व्यापर कर रहे हैं। इसकी जानकारी सम्बंधित अधिकारीयों को होने के बाबजूद भी इन पर कार्रवाई न करना लोगों के समझ से परे है।
यहां संचालित हो रही गुटखा फेक्ट्रियां
नगर से ईशानगर रोड, धौर्रा रोड, डिस्लरी रोड, गर्रोली रोड, हल्लू कॉलोनी के पास वीरेंद्र कॉलोनी, परम कॉलोनी सहित अलिपुरा थाना क्षेत्र में अवैध तरीके से मिक्स गुटखा फेक्ट्रियां संचालित हो रही हैं। इन जगहों से यह गुटखा बनने के बाद नगर सहित आसपास के क्षेत्र के दुकानदारों के अलावा उत्तरप्रदेश की सीमाओं के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में निजी वाहनों व बसों के माध्यम से सप्लाई किया जाता है।
इनका कहना है
अभी तक मुझे इसकी जानकारी नहीं थी। इसको लेकर जल्द ही अवैध गुटखा फैक्ट्रियों व बनाने वालों के खिलाफ अभियान चला कर कार्रवाई की जाएगी।
श्रीनाथ सिंह बघेल एसडीओपी नौगांव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो