हिस्ट्रीशीटर का शव मिला, हत्या की आशंका
चेन्नई. मदुरावायल के मछली मार्केट के निकट बुधवार रात शव मिला। राहगीरों ने सडक़ किनारे शव देखकर पुलिस को सूचित किया। शव को पोस्टमार्टम भेजने के बाद जांच पड़ताल में पता चला कि वह हिस्ट्रीशीटर मणिकंडा उर्फ पुरामणि (२९) है। पुलिस ने बताया कि मणिकंडा पर चेन स्नैचिंग, चोरी और कई आपराधिक मामले दर्ज है। पुलिस को संदेह है उसकी हत्या हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इसका पता चल पाएगा और आगे की कार्रवाई होगी।

टावर पर लटकता मिला शव
चेन्नई. सेलायूर के माडम्बाक्कम में हाईटेंशन विद्युत टावर से व्यक्ति का लटकता हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारा। स्थानीय लोगों से उसकी पहचान पूछने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। उसके पास से कोई दस्तावेज या पहचान पत्र नहीं मिला जिससे उसकी पहचान की जा सकें। मृतक की उम्र ४० साल के आसपास होगी। गुरुवार सुबह स्थानीय लोगों ने हाईटेंशन विद्युत टावर पर एक व्यक्ति को लटकता देखा और पुलिस को सूचित किया।
जांच में जुटी पुलिस ने बताया कि घटना प्रथम दृष्टया फांसी लगाकर आत्महत्या प्रतीत हो रही है, फिर भी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।