scriptमिलिंद सोमन के साथ फीयरलेस रन का आयोजन | The Fearless Run - A 3K Midnight Run with Milind Soman | Patrika News
चेन्नई

मिलिंद सोमन के साथ फीयरलेस रन का आयोजन

करीब 120 महिलाओं ने एकजुट होकर इस मध्यरात्रि दौड़ में भागीदारी की।

चेन्नईJul 15, 2019 / 05:32 pm

Santosh Tiwari

The Fearless Run - A 3K Midnight Run with Milind Soman

मिलिंद सोमन के साथ फीयरलेस रन का आयोजन

युनाइटेड सिस्टर्स फाउंडेशन की ओर से फीयरलेस रन- ए थ्रीके मिडनाइट रन का आयोजन मिलिंद सोमन के साथ बेसंत नगर में किया गया। करीब 120 महिलाओं ने एकजुट होकर इस मध्यरात्रि दौड़ में भागीदारी की और अपने निडर स्वभाव को दिखाया। इसके जरिए स्वस्थ जीवनशैली के लिए जुनून, आजादी के लिए प्रेम तथा शरीर के प्रति सम्मान को दिखाया गया। इस रन के जरिए संदेश दिया गया कि यदि व्यक्तिगत स्तर पर उचित एहतियात बरता जाए तो महिलाओं की स्वतंत्रता को रोका नहीं जा सकता। अक्सर उन पर मध्यरात्रि में बाहर निकलने पर प्रतिबंध होता है। इसके लिए सावधानी की जरूरत होती है। यह तीन किलोमीटर का रन तीसरी बार चेन्नई में आयोजित किया गया। इस आयोजन में चेन्नई पुलिस ने पूरा सहयोग दिया। वक्ताओं का कहना था कि महिलाओं को समान अधिकार है कि वे जब कभी भी चाहे, जहां कही भी चाहे आ जा सकती है। यह महिलाओं के अधिकारों तथा सुरक्षा के लिए एक प्रयास है। यह बदलाव, सशक्तिकरण एवं प्रेरणा के लिए दौड़ है।

Home / Chennai / मिलिंद सोमन के साथ फीयरलेस रन का आयोजन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो