scriptछात्र की कार से कुचलकर बच्ची व युवती की मौत | Student held after girl, woman hit by his car die | Patrika News

छात्र की कार से कुचलकर बच्ची व युवती की मौत

locationचेन्नईPublished: Nov 02, 2018 03:37:35 pm

Submitted by:

PURUSHOTTAM REDDY

अस्पताल में दम तोड़ा

चेन्नई. अयनावरम में कुन्नूर हाई रोड पर तेज रफ्तार कार से कुचले जाने से गंभीर घायल सात साल की बच्ची व युवती की मौत हो गई। दोनों ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने गुरुवार को निजी कॉलेज के इंजीनियर के छात्र को गिरफ्तार कर लिया है जिसने कार से दोनों को कुचल दिया था। गिरफ्तार छात्र की पहचान ओटेरी निवासी शरण (२१) के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दुर्घटना ३० अक्टूबर को हुई थी। शरण निजी कॉलेज में इंजीनियरिंग का तीसरे वर्ष का छात्र है। ३० अक्टूबर को वह कॉलेज से घर कार से लौट रहा था। वह कुन्नूर हाई रोड से गुजर रहा था उसी दौरान आगे चल रही एनसीसी बस को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और सडक़ किनारे चल रही विजयलक्ष्मी (२२) और बिंदु (७) को टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई। शरण ने दुर्घटना के बाद कार लेकर वहां से भागने का प्रयास किया लेकिन लोगों ने उसकी कार को घेरकर उसे कार से बाहर निकालकर खूब पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने एम्बुलेंस से दोनों घायलों को कीलपॉक मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन बुधवार रात बिंदु और गुरुवार सुबह विजयलक्ष्मी की इलाज के दौरान मौत हो गई। दोनों की मौत के बाद पुलिस ने शरण को निजी अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया जो इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। तिरुमंगलम यातायात पुलिस मामले की जांच कर रही है।

डेंगु पर लगाम लगाने में सरकार नाकामयाब
चेन्नई. तमिलनाडु सरकार डेंगू पर लगाम लगाने में नाकाम रही है। डीएमके अध्यक्ष एम. के. स्टालिन ने गुरुवार को राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य सरकार राज्य में होने वाली मौतों को लेकर गम्भीर नहीं है इससे बचाव के लिए कुछ भी सुरक्षा उपाय नहीं कर रही है। डेंगू के कारण रोजाना बच्चों और युवकों की मौत हो रही है। पिछले साल डेंगू के कारण १५८ लोगों की मौत हुई। इसके बावजूद राज्य सरकार ने इस साल इससे बचाव के लिए सुरक्षा कदम नहीं उठाए। सरकारी अस्पताल स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार नहीं हैं। इन अस्पतालों में बच्चों और युवकों के लिए दवाएं भी उपलब्ध नहीं है। सरकार यह दावा कर रही है कि वह विभिन्न स्थानों पर मेडिकल कैम्प लगा रही है पर कई इलाकों में कचरे का अम्बार लगा हुआ है, जिसके कारण बीमारियां फैल रही हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो