scriptश्रीलंकाई नौसेना ने ४ मछुआरों को पकड़ा | Sri Lankan Navy caught 4 fishermen | Patrika News

श्रीलंकाई नौसेना ने ४ मछुआरों को पकड़ा

locationचेन्नईPublished: Aug 21, 2019 03:02:31 pm

Submitted by:

shivali agrawal

Srilanakn नौसेना ने मंगलवार को चार भारतीय मछुआरों को कथित तौर पर श्रीलंकाई समुद्री सीमा में मछली पकड़ते समय गिरफ्तार कर लिया

श्रीलंकाई नौसेना ने ४ मछुआरों को पकड़ा

श्रीलंकाई नौसेना ने ४ मछुआरों को पकड़ा

रामेश्वरम. श्रीलंकाई नौसेना ने मंगलवार को चार भारतीय मछुआरों को कथित तौर पर श्रीलंकाई समुद्री sea सीमा में मछली पकड़ते समय गिरफ्तार कर लिया। तमिलनाडु tamilnadu मछुआरा संघ के प्रदेश सचिव सी.आर. सेंथिलवेल ने बताया कि मछुआरे सुबह डेल्फ्ट द्वीप के पास बाल्काबे समुद्री सीमा में मछली पकड़ रहे थे, उसी दौरान पेट्रोलिंग कर रही श्रीलंकाई नौसेना वहां पहुंची और उनको पकड़ लिया। पूछताछ के लिए सभी को कंकेसतुरै नौसेना कंैप ले जाया गया है। गौरतलब है कि इससे पहले रविवार को श्रीलंकाई नौसेना ने २ हजार मछुआरों को खदेड़ दिया था। उसके एक सप्ताह पहले भी नौसेना ने इसी आरोप में तीन मछुआरों को गिरफ्तार किया था।
ट्रेवल एजेंट का मालिक धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार
चेन्नई. तंडियारपेट पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में अमंजीकरै स्थित ओम यात्रा के मालिक बालाजी (३५) को गिरफ्तार किया है। अखबारों में इश्तेहार देकर आरोपित ने ग्राहकों से दो करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की है। पुलिस के अनुसार पार्तीबन ने इश्तेहार के माध्यम से ४२ हजार प्रति व्यक्ति लेकर मलेशिया भेजने का झांसा दिया। कई लोगों ने इश्तेदार देखकर उससे संपर्क किया और बुकिंग कराई। उसने शुरुआत में कुछ ट्रिप कराई लेकिन बाद में उसने लोगों से पैसे तो ले लिए लेकिन विदेश नहीं भेजा।
यह देख एक ग्राहक पार्तीबन (५८) ने उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी। दो लोगों के लिए उससे ८५ हजार रुपए लिए थे। आरोपित ने बाद में उसे न तो मलेशिया भेजा और न ही उसके पैसे वापस किए। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो