script

छह साल की बेटी को मार मां-बाप भी फांसी से झूले

locationचेन्नईPublished: Jan 12, 2019 01:48:02 pm

Submitted by:

Santosh Tiwari

पूझल में दर्दनाक घटना

parents,killed,daughter,

छह साल की बेटी को मार मां-बाप भी फांसी से झूले

चेन्नई. कारोबारी घाटे और आर्थिक तंगहाली के शिकार एक शख्स ने छह साल की बेटी को गला घोंटकर जान से मारने के बाद पत्नी के साथ फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूझल के पुत्तगरम तिरुमाल नगर की पांचवीं गली में यह परिवार दो महीने पहले ही बसने आया था। इस परिवार में शनिल अहमद (४०), पत्नी तब्बू (३७) और बेटी जेबिनताज (६) थी।
शनिल अहमद पास ही में मोबाइल रिचार्ज की दुकान चलाता था। उसका व्यापार ठीक नहीं चल रहा था। कर्जा बढ़ गया था और गत दो महीने से मकान किराया भी नहीं दे पा रहा था।
कर्जदारों ने घर के चक्कर लगाने शुरू कर दिए थे। वह बहुत दबाव में था। अंत में उसने सपरिवार जीवनलीला समाप्त करने का कदम उठाया।
सुबह उसके घर का दरवाजा नहीं खुलने पर मकान मालकिन चंद्रिका हाल-चाल पूछने गई तो इनको फांसी से झूलता देख स्तब्ध रह गई। उसने तत्काल पुलिस को खबर की। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा करने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
शुरुआती पड़ताल में पुलिस को उसकी आर्थिक तंगी का पता चला। मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच चल रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो