scriptधार्मिक प्रवृत्तियों से नही हटना चाहिए पीछे | one should not be removed from Religious trends | Patrika News

धार्मिक प्रवृत्तियों से नही हटना चाहिए पीछे

locationचेन्नईPublished: Oct 01, 2018 12:48:24 pm

Submitted by:

Ritesh Ranjan

उपप्रवर्तक गौतममुनि ने कहा अपने ज्ञान और दर्शन से तीनों लोकों को आलोकित करने वाले महावीर स्वामी ने जगत के प्रत्येक जीवों के दुखों को जानकर सुखी बनने का मार्ग बतलाया है।

soul,spiritual,religious,virtue,

धार्मिक प्रवृत्तियों से नही हटना चाहिए पीछे

चेन्नई. साहुकारपेट जैन भवन में विराजित उपप्रवर्तक गौतममुनि ने कहा अपने ज्ञान और दर्शन से तीनों लोकों को आलोकित करने वाले महावीर स्वामी ने जगत के प्रत्येक जीवों के दुखों को जानकर सुखी बनने का मार्ग बतलाया है। इस मार्ग पर चल कर प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन का कल्याण कर सकता है। आत्मा का परम सौभाग्य होने पर देव गुरु का सानिध्य प्राप्त होता है। भाग्यशाली आत्मा गुरु देव के चरणों में पहुंच कर आत्मा को गुणों से सजाने का कार्य करती है। उन्होंने कहा देव गुरु का समागम मनुष्य को गुणों के अनुरूप बनने की प्रेरणा देता है। उनके सद्गुणों को चुनकर अपने जीवन व्यवहार में लाने का प्रयास करना चाहिए। परमात्मा का सानिध्य पाकर बहुत सारे पाप और अत्याचार करने वाली आत्माओं ने भी खुद का उद्धार किया। ऐसे उत्तम अवसर को पाकर संसार के कार्यो से समय निकाल कर जीवन को धर्म से जोड़ कर आत्मा की निर्जरा करनी चाहिए। बड़े जब सामायिक के लिए आगे आते हैं तो छोड़े भी उनका अनुसरण करते है। भिक्षु दया करने में कभी पीछे नहीं जाना चाहिए। ऐसा मौका जीवन में बहुत ही कम लोगों को मिलता है। जब भी मिले तो दिल खोल कर धर्म कार्य में आगे होना चाहिए। सागरमुनि ने कहा पाप से पतन होता है और जब तक मनुष्य के अंदर राग द्वेष की भावना रहेगी तब तक पाप होता रहेगा। ऐसे में मनुष्य सिर्फ आचरण के जरिए ही अपनी डूबती हुई आत्मा को बचा सकता है। मनुष्य को जेल से महल की ओर बढऩे का प्रयास करते रहना चाहिए। इस मौके पर संघ के अध्यक्ष आनंदमल छल्लाणी के अलावा उपाध्यक्ष निर्मल मरलेचा, नरेन्द्र कोठारी, सहमंत्री पंकज कोठारी और कोषाध्यक्ष गौतमचंद दुगड़ सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। मंत्री मंगलचंद खारीवाल ने संचालन किया। इस मौके पर पीह राष्ट्रीय संघ का तीन दिवसीय सम्मेलन शुरू हुआ, जिसमें सैकड़ों लोग उपस्थित हुए। संघ के चेयरमेन स्वरूपचंद कोठारी हैदराबाद, अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार वेदासनी बेंगलूरु, पीह जैन ग्राम के अध्यक्ष महावीरचंद कोठारी, पीह कबूतर शाला के अध्यक्ष नथमल दुगड़, मंत्री ज्ञानचंद कोठारी, कोषाध्यक्ष अनिल श्रीश्रीमाल, पीह गौशाला संयोजक ठाकुर महादेव सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर पिह ग्राम के अंदर विनयमुनि दीक्षा स्वर्ण जयंती के उपलक्ष में जैन संघ द्वारा गुरु कमल कन्हैया विनय-गौतम गौ माता संरक्षण केंद्र बनाने की घोषणा की गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो