विद्यासागर को राष्ट्रीय स्तर सामाजिक जिम्मेवारी सम्मान
चेन्नईPublished: Feb 16, 2019 03:46:43 pm
चेंगलपेट स्थित विद्यासागर महिला महाविद्यालय को सामाजिक जिम्मेवारी के निर्वहन हेतु एस पी जैन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च मुंबई द्वारा सोशियली रेस्पोंसिबल कम्पनी ऑफ दी इयर अवार्ड से सम्मानित किया गया।
विद्यासागर को राष्ट्रीय स्तर सामाजिक जिम्मेवारी सम्मान
चेन्नई. चेंगलपेट स्थित विद्यासागर महिला महाविद्यालय को सामाजिक जिम्मेवारी के निर्वहन हेतु एस पी जैन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च मुंबई द्वारा सोशियली रेस्पोंसिबल कम्पनी ऑफ दी इयर अवार्ड से सम्मानित किया गया। देश में व्यापक जांच के पश्चात विद्यासागर महिला महाविद्यालय का चयन किया गया। यह अवार्ड भूतपूर्व छात्र छात्राओं के शिक्षण संस्थानों में सामाजिक कार्य संपादन हेतु दिया जाता है। विकास सुराणा पत्राचारक विद्यासागर शिक्षण संस्थान ने भी अपनी एम बी ए की डिग्री यहीं से प्राप्त की।
विद्यासागर महिला कॉलेज ने कैंसरग्रस्त बीड़ी नगर ग्रामीण इलाके में एक टीम बना कर लोगों को इस बीमारी से बचने के उपाय बताए साथ ही शिक्षित किया। विद्यासागर में व्यख्याताओं और छात्राओं की बड़ी टीम कैंसर रिसर्च (शोधन) बचने के उपाय पर वर्षों से कार्य कर रही है। साथ ही चेन्नई कैंसर इंस्टीट्यूट को छात्राओं द्वारा करीब 20 लाख रुपए
गांवों से इकठ्ठा कर दिया गया। शिक्षण संस्थान के सामाजिक दायित्व के निर्वहन को मद्देनजर रखते हुए एस पी जैन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट मुम्बई द्वारा राष्ट्रीय विशिष्ट समारोह में विद्यासागर शिक्षण संस्थान समूह के प्रतिनिधि पत्राचारक विकास सुराणा को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया।