scriptphotos : सार्वजनिक बैठक में नड्डा ने किया सवाल, क्या यही तमिलनाडु की परंपरा है? | Patrika News
चेन्नई

photos : सार्वजनिक बैठक में नड्डा ने किया सवाल, क्या यही तमिलनाडु की परंपरा है?

4 Photos
3 months ago
1/4

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जे पी नड्डा ने रविवार को तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) पर ‘विवेक का अभाव’ होने का आरोप लगाते हुए कहा कि उसके पास लोकतंत्र के प्रति ‘मूलभूत सम्मान’ नहीं है। नड्डा ने यहां एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए तमिलनाडु के लोगों को मेहनती बताते हुए उनकी प्रशंसा की जो राज्य को गौरवान्वित करते हैं।

2/4

उन्होंने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ द्रमुक का शासन ‘बहुत खराब’ है। द्रमुक नेतृत्व में विवेक का अभाव है, लोकतंत्र के प्रति जरा भी सम्मान नहीं है। नड्डा ने कहा जब मैं यहां आया, तो बाजार बंद थे, स्ट्रीट लाइटें बंद थीं, बड़ी संख्या में पुलिस तैनात थी, जिससे मुझे आपातकाल के दिन याद आ गए, लेकिन मैं कहना चाहूंगा, सीएम स्टालिन वे दिन दूर नहीं जब आप (सत्ता से) बाहर हो जाएंगे। भाजपा प्रमुख नड्डा ने आरोप लगाया कि पुलिस ने व्यापारियों से ‘बाजार बंद’ करवा दिए और किसी को भी बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने सवाल किया, ‘क्या यह लोकतंत्र है, क्या यह तमिलनाडु की परंपरा है? जब यह तमिलनाडु की परंपरा नहीं थी, तो ऐसे नेताओं को मुख्यमंत्री के रूप में राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए सत्ता में नहीं होना चाहिए। भष्टाचारी और परिवारवाद पर प्रहार करते हुए कहा कि आज के इण्डिया गठबंधन में जुड़ी पार्टियां मात्र अपने परिवार और अपनी सम्पत्तियों को बढ़ाने में लगी है।

3/4

उन्होंने कहा आप अन्नामलै के नेतृत्व में विश्वास करके काम करने वाले मेहनती लोगों को लोकसभा में भेजे। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु की सभ्यता, संस्कृति, कला, भाषा पुरानी और समृद्ध है। यहां के लोग मेहनतकश है। तमिलनाडु वासी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दिल में रहते हैं।

4/4

इससे पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा चुनावी गठबंधन पर बातचीत करने और आगामी 2024 लोकसभा चुनावों के लिए रणनीति तैयार करने के लिए चेन्नई पहुंचे। केंद्रीय मत्स्य पालन, सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरुगन, तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलै, भाजपा नेता एच राजा, पी सुधाकर रेड्डी, वरिष्ठ भाजपा नेता पोन राधाकृष्णन, भाजपा विधायक नैनार नागेंद्रन, भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानती श्रीनिवासन, एमआर गांधी, सी सरस्वती ने हवाईअड्डे पर नड्डा का स्वागत किया।

loksabha entry point
अगली गैलरी
next
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.