script

कलाक्षेत्र फाउंडेशन के कृष्ण कुमार को स्वर्ण कमल राष्ट्रीय पुरस्कार

locationचेन्नईPublished: Feb 06, 2019 03:01:18 pm

Submitted by:

PURUSHOTTAM REDDY

वल्र्ड डिवाइन कॉन्क्लेव द्वारा हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भरतनाट्यम के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए कलाक्षेत्र फाउंडेशन चेन्नई के जे. कृष्ण कुमार को स्वर्ण कमल राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

national,lotus,award,golden,recieved,

कलाक्षेत्र फाउंडेशन के कृष्ण कुमार को स्वर्ण कमल राष्ट्रीय पुरस्कार


चेन्नई. वल्र्ड डिवाइन कॉन्क्लेव द्वारा हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भरतनाट्यम के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए कलाक्षेत्र फाउंडेशन चेन्नई के जे. कृष्ण कुमार को स्वर्ण कमल राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। ए.पी. शिंदे ऑडिटोरियम मे आयोजित इस समारोह में उन्हें यह सम्मान राज्यसभा सांसद एवं केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्यमंत्री अलफांस जोसफ ने दिया। इस दौरान वहां तेलंगाना सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रालय के प्रमुख सचिव बुर्रा वेंकटेशम, राज्यसभा सांसद संजय सिंह, सीबीआइ के पूर्व निदेशक पद्मश्री डी.आर. कार्तिकेयन, मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री सत्यपाल सिंह एवं दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। कृष्णकुमार को यह सम्मान भरतनाट्यम शास्त्रीय नृत्य के क्षेत्र में उनकी 25 सालों की असाधारण सेवा तथा 15 से भी अधिक देशों में उसका प्रदर्शन कर लोकप्रिय बनाने के लिए दिया गया। वल्र्ड डिवाइन कॉन्क्लेव द्वारा हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भरतनाट्यम के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए कलाक्षेत्र फाउंडेशन चेन्नई के जे. कृष्ण कुमार को स्वर्ण कमल राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

ट्रेंडिंग वीडियो