सभी यात्री सुरक्षित हैं।
सूत्रों के अनुसार चेन्नई एयरपोर्ट से जैसे से ही विमान ने उड़ान भरी, विमान के एक विंग में चिंगारी उठी और ध्ुांआ निकलने लगा। पॉयलट को दिक्कत नजर आई। शुरूआत में पॉयलट ने इसे ठीक करने की कोशिश की, लेकिन इसमें कामयाबी नहीं मिली, इसके बाद फ्लाइट को चेन्नई एयरपोर्ट पर वापस लाने की अनुमति दे दी गई। फ्लाइट चेन्नई एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड कराया गया।
विदित हो १६ सितंबर को इंडिगो एयरलाइंस में यात्रियों को एक और परेशानी का सामना करना पड़ा था। दरअसल इंडिगो एयरलाइंस की दिल्ली से इस्तांबुल जाने वाली फ्लाइट ६ई ११ यात्रियों का सामान लिए बिना इस्तांबुल पहुंच गई। तब एयरलाइंस का कहना था कि उसके स्टाफ यात्रियों का सामान लोड करना ही भूल गए और फ्लाइट बिना सामान लिए उड़ गई। एयरलाइंस की इस हरकत पर यात्रियों ने नाराजगी जताई थी।