script

भोजन का चस्का पहुंचाता जेल!

locationचेन्नईPublished: Jul 11, 2019 07:43:33 pm

Submitted by:

P S VIJAY RAGHAVAN

कैदी का चौंकाने वाला बयान, Delicious food and care in jail attracts Tn prisoner

Prisoner death

Prisoner death

चेन्नई. अपराधियों को सुधारने के लिए भेजा जाता है लेकिन तमिलनाडु में एक कैदी केवल जायकेदार भोजन की चाह में जेल जाना पसंद करता है। यह किस्सा ताम्बरम निवासी ज्ञानप्रकाशम का है।


ज्ञानप्रकाशम को पिछले महीने सीसीटीवी कैमरे चुराने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। एक सप्ताह पहले उसे जेल से रिहा किया गया। पुलिस को यकीन था कि शायद जेल की हवा खाने के बाद वह सुधरेगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उसने एक बाइक चुराई मगर नहीं पकड़ा गया। इस चुराई हुई बाइक के लिए अन्य बाइक से पेट्रोल चुराते वक्त वह धरा गया।

ज्ञानप्रकाशम को हिरालसत में लेकर पुलिस ने पूछताछ की। उसने इकबालिया बयान में कहा कि वह बेरोजगार है इसलिए घर में कोई उसकी इज्जत नहीं करता है। जिस घर में आपकी कद्र नहीं हो वहां कैसे रहा जा सकता है? इसी वजह से उसने घर छोड़ दिया। लेकिन जेल में ऐसा नहीं है। वहां कैदियों का अच्छा खयाल रखा जाता है। समय पर खाना दिया जाता है। वह भी जायकेदार खाना।

पुलिस ने उसका बयान दर्ज कर कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अब पुलिस इस पसोपेस में है कि वह जेल से छूटने के बाद आगे क्या कारस्तानी करेगा।

ट्रेंडिंग वीडियो