scriptपुदुचेरी स्मार्ट सिटी को कैशलेस सुविधा | Cashless facility to Puducherry Smart City | Patrika News

पुदुचेरी स्मार्ट सिटी को कैशलेस सुविधा

locationचेन्नईPublished: Oct 28, 2018 09:23:58 pm

Submitted by:

Santosh Tiwari

पुदुचेरी पर्यटन विकास निगम एवं यश बैंक ने पुदुचेरी स्मार्ट सिटी के लिए कैशलेस सुविधा की शुरुआत की है। इससे डिजीटल भुगतान आसान होगा जिसका लाभ यहां के नागरिकों एवं पर्यटकों को होगा। इसके लिए रूपे प्रीपेड कार्ड (ओपन लूप) की शुरुआत की गई है।

jhg

पुदुचेरी स्मार्ट सिटी को कैशलेस सुविधा

चेन्नई. पुदुचेरी पर्यटन विकास निगम एवं यश बैंक ने पुदुचेरी स्मार्ट सिटी के लिए कैशलेस सुविधा की शुरुआत की है। इससे डिजीटल भुगतान आसान होगा जिसका लाभ यहां के नागरिकों एवं पर्यटकों को होगा। इसके लिए रूपे प्रीपेड कार्ड (ओपन लूप) की शुरुआत की गई है।
इससे उनको छूट भी हासिल होगी। इस परियोजना को मुख्यमंत्री वी.नारायणसामी ने लांच किया। इस मौके पर यश बैंक के चीफ डिजिटल आफिसर रितेश पाई भी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि इससे भारत सरकार के डिजिटल भुगतान पहल को बल मिलेगा।
देश विदेश से आने वाले पर्यटक इससे विशेष लाभान्वित होंगे। कैशलेस लेन देन के लक्ष्य को हासिल किया जा सकेगा। इस मौके पर निगम के चेयरमैन एमएनआर बालन, प्रबंध निदेशक डी.आर.मुरुगेशन तथआ विकास आयुक्त ए.अन्बरसू ने भी विचार व्यक्त किए। पहले चरण में 50,000 कार्ड जारी किए जाएंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो