scriptभाजपा ने की तिरुमावलवन की आलोचना | BJP criticizes Thirumavalavan | Patrika News

भाजपा ने की तिरुमावलवन की आलोचना

locationचेन्नईPublished: Apr 26, 2019 12:28:37 pm

Submitted by:

Ritesh Ranjan

भाजपा और पीएमके पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाने वाले वीसीके महासचिव तोल तिरुमावलवन को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष तमिलइसै सौंदरराजन व राष्ट्रीय सचिव एच. राजा ने करारा जवाब दिया है।

BJP,news,Chennai,Patrika,Tamilnadu,Breaking,

भाजपा ने की तिरुमावलवन की आलोचना

चेन्नई. भाजपा और पीएमके पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाने वाले वीसीके महासचिव तोल तिरुमावलवन को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष तमिलइसै सौंदरराजन व राष्ट्रीय सचिव एच. राजा ने करारा जवाब दिया है।
पोनपरप्पी में हुई हिंसा को लेकर धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन की ओर से बुधवार को चेन्नई में विरोध प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए वीसीके प्रमुख ने कहा था कि भाजपा और पीएमके ने सभी सीमाओं को लांघ दिया है। दोनों पार्टियां जनतंत्र को कुचलने में लगी है। भाजपा से मासूम हिन्दुओं व पीएमके की जद से वन्नियरों को बचाए जाने की जरूरत है।
तमिलइसै ने ट्वीट किया कि सुधार के बजाय प्रतिशोध लेने के लिए वीसीके प्रमुख उकसा रहे हैं। उनके कब्जे से मासूम युवाओं को छुड़ाना हमारा फर्ज है। उन्होंने प्रश्न किया कि बतौर सांसद और विधायक क्या वे कभी जनहितैषी कोई भी परियोजना ला सके?
एच. राजा ने ट्वीट किया कि तिरुमावलवन ने भाजपा और आरएसएस के बारे में जो कुछ भी कहा है वह निन्दाजनक है। तमिलनाडु में सामाजिक न्याय व्यवस्था के लिए वे एक खतरा हैं। उनको पता है कि वे चिदम्बरम सीट हार चुके हैं इसलिए लोगों को भडक़ाने में लगे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो