script351 शिविरों में हैं 1.77 लाख लोग : पलनीस्वामी | 1.77 lakh people staying in 351 camps | Patrika News
चेन्नई

351 शिविरों में हैं 1.77 लाख लोग : पलनीस्वामी

1.27 लाख पेड़ धराशायी, क्षति का आकलन जारी

चेन्नईNov 18, 2018 / 07:27 pm

P S VIJAY RAGHAVAN

1.77 lakh people staying in 351 camps

351 शिविरों में हैं 1.77 लाख लोग : पलनीस्वामी

सेलम. मुख्यमंत्री एडपाड़ी के. पलनीस्वामी ने शनिवार को गाजा तूफान से हुई तबाही औ सरकार द्वारा किए जा रहे उपायों की जानकारी दी। उनके मुताबिक प्रभावित जिलों में फिलहाल ३५१ शिविरों में १.७७ लाख लोगों को रखा गया है। जिले के वनवासी में पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने बताया कि तूफान से पेड़ों और बिजली के खंभों की बड़ी हानि हुई है। तीस हजार से अधिक बिजली के खंभे और १०५ ट्रांसफार्मर गिर गए हैं। बिजली व्यवस्था ठीक करने के लिए १० हजार कर्मचारियों की तैनाती तटीय जिलों में की गई है।

सीएम ने जानकारी दी कि तूफान के पहले ही ४७१ राहत केंद्र स्थापित कर दिए गए थे और ८२ हजार लोगों को इनमें ठहराया गया था। फिलहाल ३५१ केंद्रों में १ लाख ७७ हजार ५०० लोग हैं। अब तक की जानकारी के अनुसार गाजाजन्य घटनाओं से ३३ लोगों की मौत हुई हैं जिनमें ११ महिलाएं और २ बच्चे शामिल हैं। इनके अलावा ७० दुधारू पशु, २९७ भेड़ें, १२९६ मुर्गियां, ३० हिरण व १५८ बकरियां मरी हैं। इसी तरह १.२७ लाख पेड़ गिरने की खबर है। अभी क्षति का आकलन जारी है और संख्या बढ़ भी सकती है।

पलनीस्वामी ने कहा कि तटीय जिलों में ११ संयुक्त पेयजल कार्यक्रम शुरू कर दिए गए है। संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए २०३ चिकित्सा शिविर चलाए जा रहे है। ४३५ मोबाइल मेडिकल गाडिय़ां तैयार है। एक लाख तीस हजार लोग चिकित्सा शिविरों से लाभान्वित हुए हैं। भोजन उपलब्ध नहीं होने की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने जवाब दिया कि सभी जिलों में कलक्टर और मंत्रियों के निरीक्षण में राहत कार्य जारी है। भोजन की समस्या कहीं नहीं है। भोजन उपलब्ध कराने के इंतजाम पूर्व में ही कर दिए गए थे। दूध भी भिजवाया गया है और दूध का पाउडर भी उपलब्ध है। पांच मंत्रियों की विशेष तैनाती इन जिलों में की गई है। उपमुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम ने भी राहत व बचाव कार्यों का जायजा किया है।

Home / Chennai / 351 शिविरों में हैं 1.77 लाख लोग : पलनीस्वामी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो