हवाईअड्डे पर १.४ किलो सोना जब्त
चेन्नईPublished: Jun 17, 2019 01:23:48 pm
-तिरुचि की घटना
हवाईअड्डे पर १.४ किलो सोना जब्त
तिरुचि. अंतराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर कस्टम अधिकारियों ने दो दिन में चार यात्रियों के पास से तस्करी कर लाया गया १.४२३ किलो सोना जब्त किया है, जिसकी कुल कीमत ४७.८६ लाख आंकी गई है। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को दुबई से यहां पहुंचे रामनाथपुरम निवासी सैयद अब्दुल रहीम और मोहम्मद उबैदुल्लाह नामक दो यात्रियों से संदेह के आधार पर पूछताछ की गई। साथ ही उनके सामान की जांच में दोनों के पास से २८ लाख रुपए की कीमत के ८१० ग्राम सोने के गहने मिले। इससे पहले शुक्रवार को अधिकारियों ने कुआलालंपुर से यहां पहुंचे यात्री को संदेह के आधार पर रोककर पूछताछ की गई और उसके सामान की जांच की गई तो उसके पास से १४८.५ ग्राम सोने की चैन मिली, जिसकी कीमत ४.८६ लाख आंकी गई है। उसी दिन शाम को अधिकारियों ने रानी २२ नामक महिला यात्री के सामान की जांच कर १५.२४ लाख कीमत के ४६५ ग्राम सोने के बिस्कुट और १४९ ग्राम सोने की चेन जब्त की। अधिकारियों ने सोना जब्त कर लिया। पूछताछ जारी है।