scriptपंजाब:4 विधानसभा सीटों पर होंगे उपचुनाव, मतदान तारीख की हुई घोषणा | Punjab Assembly ByPolls: ByElection On Punjab 4 Seats On 21 October | Patrika News

पंजाब:4 विधानसभा सीटों पर होंगे उपचुनाव, मतदान तारीख की हुई घोषणा

locationचंडीगढ़ पंजाबPublished: Sep 21, 2019 06:09:55 pm

Submitted by:

Prateek

Punjab Assembly ByPolls: पंजाब की चार विधानसभा (Punjab Assembly Election) सीटों पर होने वाले उपचुनाव (Punjab ByElection) के लिए तारीख (Punjab ByElection Date) घोषित हो गई है, (Punjab News) यह सभी सीटें आम चुनाव (Election 2019) 2019 में खाली हुई थी जब…

Punjab Assembly ByPolls

पंजाब:4 विधानसभा सीटों पर होंगे उपचुनाव, मतदान तारीख की हुई घोषणा

चंडीगढ़: पंजाब में 4 सीटों पर उपचुनाव होने जा रहे है। शनिवार को चुनाव आयोग ने तारीख का ऐलान कर दिया। उपचुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद सभी राजनीतिक पार्टियां तैयारियों में जुट गई है।


इन सीटों पर होने हैं चुनाव…

पंजाब की जलालाबाद, फगवाड़ा, दाखा और मुकेरियां विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव होने है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि चुनाव के लिए 23 सितंबर को अधिसूचना जारी की जाएगी। नामांकन 30 सितंबर तक भरे जाएंगे। 1 अक्टूबर को नामांकन की जांच होगी। 3 अक्टूबर नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख है। 21 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। 24 अक्टूबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

 

यूं खाली हुई सीटें

जलालाबाद और फगवाड़ा की सीटें हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव 2019 में खाली हुई है। क्योंकि इन सीटों के विधायक अब सांसद बन गए हैं। वहीं दाखा सीट विधायक के इस्तीफा देने और मुकेरियां सीट विधायक की मृत्यु के कारण खाली हुई है। पंजाब में सियासी तौर पर इन चारों सीटों पर उपचुनाव रोचक रहेगा, क्योंकि 2017 के विधानसभा चुनाव में ये चारों सीटें प्रदेश की चारों मुख्य राजनीतिक दलों के हिस्से आई थीं। जलालाबाद से अकाली दल के सुखबीर बादल, फगवाड़ा से भाजपा के सोम प्रकाश, दाखा से आम आदमी पार्टी के एचएस फुलका और मुकरियां से कांग्रेस के रजनीश कुमार पब्बी चुनाव ने जीत हासिल की थी।

 

हरियाणा और महाराष्ट्र में भी चुनाव

बता दें कि महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीख भी घोषित कर दी गई है। दोनों राज्यों में 21 अक्टूबर को वोटिंग होगी और 24 अक्टूबर को नतीजे सामने आएंगे। दोनों ही राज्यों में राजनीतिक दलों में हलचल शुरू हो गई है। हरियाणा में 90 और महाराष्ट्र में 288 सीटों पर चुनाव होने है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो