scriptचंडीगढ़ महापौर चुनाव : देश में एक बार फिर लोकतंत्र विजयी हुआ: आप-कांग्रेस | Congress and AAP reacted to the Supreme Court's decision | Patrika News
चंडीगढ़ पंजाब

चंडीगढ़ महापौर चुनाव : देश में एक बार फिर लोकतंत्र विजयी हुआ: आप-कांग्रेस

चंडीगढ़ महापौर चुनाव पर उच्चतम न्यायालय के फ़ैसले पर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने खुशी जताते हुए कहा कि देश में एक बार फिर लोकतंत्र विजयी हुआ है। उच्चतम न्यायालय ने चंडीगढ़ महापौर के 30 जनवरी को हुए चुनाव में चुनाव अधिकारी अनिल मसीह द्वारा ‘गलत तरीके’ से चिह्नित और फिर अवैध घोषित किए गए मतपत्रों को मंगलवार को वैध घोषित करते हुए कहा कि वह फिर से उनकी गिनती करने का निर्देश देगा।

चंडीगढ़ पंजाबFeb 20, 2024 / 06:58 pm

MAGAN DARMOLA

चंडीगढ़ महापौर चुनाव : देश में एक बार फिर लोकतंत्र विजयी हुआ: आप-कांग्रेस

चंडीगढ़ महापौर चुनाव : देश में एक बार फिर लोकतंत्र विजयी हुआ: आप-कांग्रेस

चंडीगढ़ महापौर चुनाव पर उच्चतम न्यायालय के फ़ैसले पर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने खुशी जताते हुए कहा कि देश में एक बार फिर लोकतंत्र विजयी हुआ है। आम आदमी पार्टी ने एक्स पर लिखा, सुप्रीम कोर्ट ने चंडीगढ़ महापौर चुनाव में आप उम्मीदवार को विजयी घोषित किया। देश में एक बार फिर लोकतंत्र विजयी हुआ।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, कुलदीप कुमार एक गरीब घर का लड़का है। ‘इंडी’ गठबंधन की ओर से चंडीगढ़ का मेयर बनने पर उन्हें बहुत-बहुत बधाई। ये केवल भारतीय जनतंत्र और सुप्रीम कोर्ट की वजह से संभव हुआ। हमें किसी भी हालत में अपने जनतंत्र और स्वायत्त संस्थाओं की निष्पक्षता को बचाकर रखना है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक्स पर लिखा आख़िरकार सत्य की जीत हुई।चंडीगढ़ में मेयर चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हम स्वागत करते हैं। पीठासीन अधिकारी द्वारा आठ मतों को खारिज किये जाने को सही ठहराते हुए सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने आप के कुलदीप कुमार को मेयर घोषित किया। उन्होंने कहा भाजपा द्वारा सरेआम की गई गुंडागर्दी का उन्हें मुंहतोड़ जवाब मिला है। लोकतंत्र की इस बड़ी जीत पर चंडीगढ़वासियों को बहुत-बहुत बधाई।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने चंडीगढ़ महापौर चुनाव को लेकर उच्चतम न्यायालय के फैसले पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए मंगलवार को कहा कि इस निर्णय से लोकतंत्र मजबूत हुआ है। खडगे ने कहा, सुप्रीम कोर्ट ने लोकतंत्र को निरंकुश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ज़हरों से बचाया है, जो गंदे चुनावी हेरफेर का सहारा लेती थी। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में संस्थागत तोड़फोड़ मोदी-शाह की लोकतंत्र को कुचलने की कुटिल साजिश का एक छोटा सा हिस्सा मात्र है। सभी भारतीयों को हमारे संविधान पर इस हमले का सामूहिक रूप से मुकाबला करना चाहिए। कभी नहीं भूलें। 2024 के लोकसभा चुनाव में हमारा लोकतंत्र चौराहे पर होगा। राहुल गांधी ने कहा, लोकतंत्र की हत्या की भाजपाई साजिश में मसीह सिर्फ ‘मोहरा’ है, पीछे मोदी का ‘चेहरा’ है।

गौरतलब है कि उच्चतम न्यायालय ने चंडीगढ़ महापौर के 30 जनवरी को हुए चुनाव में चुनाव अधिकारी अनिल मसीह द्वारा ‘गलत तरीके’ से चिह्नित और फिर अवैध घोषित किए गए मतपत्रों को मंगलवार को वैध घोषित करते हुए कहा कि वह फिर से उनकी गिनती करने का निर्देश देगा। चिह्नित सभी आठ मतपत्र चंडीगढ़ महापौर चुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के पक्ष में हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो