scriptदीपावली के पहले यदि जाना है नई दिल्ली से रांची तो इन तारीखों में न कराएं टिकट, वरना होंगे परेशान | Route of two pairs of trains going to Ranchi of DDU Railway Division changed | Patrika News
चंदौली

दीपावली के पहले यदि जाना है नई दिल्ली से रांची तो इन तारीखों में न कराएं टिकट, वरना होंगे परेशान

डीडीयू रेल मंडल के जपला-हैदरनगर- कोसियारा यार्ड में तीसरी लाइन के कार्य के लिए दो जोड़ी ट्रेनों का रास्ता बदला गया है। ये ट्रेनें नई दिल्ली से रांची और रांची से नई दिल्ली की है।

चंदौलीOct 27, 2023 / 10:29 pm

SAIYED FAIZ

Changed stoppage of trains going from New Delhi to Ranchi

Chandauli News

चंदौली। दीपावली का त्योहार इस वर्ष 12 नवंबर और बिहार का प्रसिद्ध त्योहार डाला छठ 17 से 20 नवंबर तक मनाया जाएगा। ऐसे में दिल्ली में रहने वाले बिहार और झारखंड के कामगार छुट्टियों में घर आने की तैयारी कर चुके हैं और ट्रेनों में टिकट काफी दिनों पहले करवा चुके हैं। ऐसी में नई दिल्ली से डीडीयू जंक्शन होते हुए रांची जाने वाली और रांची से डीडीयू जंक्शन होकर नई दिल्ली जाने वाली दो जोड़ी ट्रेनों के ठहराव में कुछ तारीखों में परिवर्तन किया गया है। यह परिवर्तन डीडीयू रेल मंडल के जपला-हैदरनगर- कोसियारा यार्ड में तीसरी लाइन के कार्य के लिए किए जा रहे नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से किए गए हैं।
नई दिल्ली से आने वाली इन गाड़ियों का बदला स्टॉपेज

नई दिल्ली से चलने वाली ट्रेन संख्या 20408 नई दिल्ली-रांची और ट्रेन संख्या 12878 नई दिल्ली-रांची का दो दिन स्टॉपेज बदला गया है। ट्रेन संख्या 20408 नई दिल्ली-रांची (बुधवार) प्रारम्भिक स्टेशन से 1 नवंबर एवं 8 नवंबर को अपने निश्चित मार्ग डेहरी ऑन सोन -गड़वा रोड –टोरी के बजाय डेहरी ऑन सोन -गया – नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमोह -राजाबेड़ा ब्लाक हट के रास्ते चलेगी। वहीं ट्रेन संख्या 12878 नई दिल्ली-रांची (मंगलवार, गुरुवार, रविवार) प्रारम्भिक स्टेशन से 29 और 30 अक्टूबर को और 2, 5, 7 और 9 नवंबर को अपने निश्चित मार्ग पं. दीनदयाल उपाध्याय -डेहरी ऑन सोन -गड़वा रोड के बजाय चुनार -चोपन -गड़वा रोड के रास्ते चलेगी।
रांची से चलने वाली इन गाड़ियों का बदला स्टॉपेज

इसके अलावा ट्रेन संख्या 20407 रांची-नई दिल्ली (गुरुवार) और ट्रेन संख्या 12877 रांची-नई दिल्ली (सोमवार, मंगलवार, शुक्रवार) का स्टापेज बदला गया है। इसमें ट्रेन संख्या 20407 रांची-नई दिल्ली (गुरुवार) प्रारम्भिक स्टेशन से 2 और 9 नवंबर को अपने निश्चित मार्ग टोरी -गड़वा रोड -डेहरी ऑन सोन के बजाय राजाबेड़ा ब्लाक हट -नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमोह -गया – डेहरी ऑन सोन के रास्ते चलेगी। इसके अलावा गाड़ी संख्या 12877 रांची नई दिल्ली (सोमवार, मंगलवार, शुक्रवार) प्रारम्भिक स्टेशन से 30 और 31 अक्टूबर को एवं 3, 6, 7, और 10 नवंबर को अपने निश्चित मार्ग गड़वा रोड – डेहरी ऑन सोन -पं दीनदयाल उपाध्याय के बजाय गड़वा रोड -चोपन –चुनार के रास्ते चलेगी ।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो