scriptझारखण्ड के कुख्यात नक्सली मनोज चेरो की महिला साथी सोनभद्र में गिरफ्तार | Naxalite Manoj Chero Girlfriend Arrested in Sonbhadra | Patrika News

झारखण्ड के कुख्यात नक्सली मनोज चेरो की महिला साथी सोनभद्र में गिरफ्तार

locationचंदौलीPublished: Apr 16, 2019 10:38:30 am

चोपर के हरियरी गांव में छिपकर रह रहा था चेरो, पुलिस की दबिश बढ़ने से दो दिन पहले ही भागा।
मनोज चेरो की गिरफ्तारी के लिये कॉम्बिंग और सर्च ऑपरेशन के दौरान पकड़ी गयी उसकी महिला साथी।

Naxalite Manoj Chero Girlfriend

नक्सली मनोज चेरो की महिला मित्र

चंदौली . यूपी के नक्सल प्रभाविज रहे जिले चंदौली और सोनभद्र से सटे बिहार की सीमा में नक्सलियों के देखे जाने के बाद पुलिस ने झारखण्ड के कुख्यात नक्सली मनोज चेरो की महिला साथी को असलहे के साथ गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी सोनभद्र के चोपन थानान्तर्गत बभनमरी जंगल से की गयी। महिला की निशानदेही पर पुलिस ने 315 बोर का डबल बैरल तमंचा और कारतूस भी बरामद कर लिया।
 

बताया गया है कि महिला का संबंध मनोज चेरो से है जो चोपन के हरियरी गांव में छिपकर रह रहा था। झारखण्ड का नक्सली चेरो पुलिस की दबिश देने पर दो दिन पहले ही फरार हो गया था। उसी की तलाश में जब पुलिस ने जंगलों में कॉम्बिंग और सर्च ऑपरेशन शुरू किया तो महिला साथी उनके हाथ लग गयी। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में यह पता चला है कि महिला को हथियार नक्सली मनोज चेरो ने ही दिये थे। पुलिस ने बताया कि है कि
By Santosh Jaiswal

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो