scriptयूपी में छात्रा के साथ छेड़खानी, विरोध करने पर मारपीट कर किया बेहोश | Girl brutally beaten after protest against Molestation in Up Chandauli | Patrika News

यूपी में छात्रा के साथ छेड़खानी, विरोध करने पर मारपीट कर किया बेहोश

locationचंदौलीPublished: Oct 23, 2018 10:50:27 pm

Submitted by:

Akhilesh Tripathi

छात्रा को बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया, पेट मे गंभीर चोट आने पर वह बेहोश हो गयी।

girl molestation

महिला के साथ छेड़खानी

चंदौली. धानापुर थाना क्षेत्र के जनता जनार्दन इंटर कॉलेज डबरिया की कक्षा दस की छात्रा के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। छेड़खानी का विरोध करने पर मनचले और अपराधी युवकों ने हमला करते हुए बुरी तरह से मारपीट कर बेहोश कर दिया। बताया जाता है कि छात्रा स्कूल से वापस जा रही थी तभी कुछ दूरी पर स्थित काशी ग्रामीण बैंक के पास तीन युवकों ने छात्रा का दुपट्टा खिंचते हुए छेड़खानी करने लगे जिसका विरोध छात्रा ने किया तो विरोध करने पर युवकों ने छात्रा को बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया, पेट मे गंभीर चोट आने पर वह बेहोश हो गयी।
इसकी सूचना मिलते ही विद्यालय के प्रधानाचार्य ने 100 नम्बर पर फोन करके स्थानीय पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रा को धानापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए जहां डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पीड़िता ने एक नामजद सहित तीन के खिलाफ तहरीर दे दी है। आरोपी अपराधी किस्म का बताया जा रहा है।
थानाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने बताया कि पीड़ित के तहरीर पर आरोपियों के यहां दबिश दी जा रही है जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

एन्टी रोमियो दल का नहीं दिख रहा असर
छेड़खानी रोकने के लिए सरकार ने एन्टी रोमियो दल की स्थापना किया गया था, लेकिन आये दिन हो रही छेड़खानी के मामले से यह योजना बेमानी साबित होती जा रही है। बताया जाता है कि धरांव, हिंगुटरगढ़, रामपुर दिया, प्रसहता, सहित कस्बा में विद्यालय खुलने के समय मनचले विद्यालय के रास्तों और उसके आसपास मंडराने लगते हैं, जिससे छात्राओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अभिभावकों ने जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मनचलों और अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
BY- SANTOSH JAISWAL

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो