scriptBirthday Spl: जगुआर और लैंडरोवर कंपनी के मालिक ‘रतन टाटा’ करते हैं इन 2 सस्ती कारों की सवारी | birthday spl: ratan tata loves these budget cars | Patrika News

Birthday Spl: जगुआर और लैंडरोवर कंपनी के मालिक ‘रतन टाटा’ करते हैं इन 2 सस्ती कारों की सवारी

locationनई दिल्लीPublished: Dec 28, 2018 09:22:20 am

Submitted by:

Pragati Bajpai

आपको जानकर आश्चर्य होगा कि जगुआर और लैंडरोवर कंपनी के मालिक रतन टाटा अपनी पर्सनल लाइफ में बेहद मामूली कार की सवारी करते हैं।

ratan tata

Birthday Spl: जगुआर और लैंडरोवर कंपनी के मालिक ‘रतन टाटा’ करते हैं इन 2 सस्ती कारों की सवारी

नई दिल्ली: टाटा नमक से घर-घर में पहचान बनाने वाले रतन टाटा आज 81 साल के हो गए हैं। 1937 में मुंबई में पैदा हुए रतन टाटा निजी जिंदगी में सादगी पसंद हैं। रतन टाटा की लीडरशिप में टाटा कंपनी ने बहुत सारी उंचाइयां छुई है। उन्ही में से एक जगुआर जैसी कंपनी का टेकओवर। आज टाटा का नाम दुनियाभर में उनकी शानदार कारों की वजह से जाना जाता है। आम आदमी को कम कीमत में शानदार कार दिलाकर टाटा ने कई लोगों का कार वाला सपना पूरा किया है। लेकिन आपको जानकर आश्चर्य होगा कि जगुआर और लैंडरोवर कंपनी के मालिक रतन टाटा अपनी पर्सनल लाइफ में बेहद मामूली कार की सवारी करते हैं। रतन टाटा खुद जिन कारों से चलते हैं उनके बारे में जानकर आप चौंक जाएंगे। दरअसल पर्सनल लाइफ में ऑफिस और लोकल सफर के लिए रतन टाटा बेहद सस्ती कारों का इस्तेमाल करते हैं। चौंकिए नहीं, क्योंकि ये बात एकदम सच है।
वैसे तो टाटा के कारों के कलेक्शन में फरारी मर्सिडीज जैसी कारें भी शामिल हैं लेकिन जिन 2 कारों के नाम ने हमारा ध्यान खींचा वो हैं tata nexon और Honda Civic . चलिए आपको बताते हैं इन 2 सस्ती कारों के बारे में।
Tata Nexon- टाटा नेक्सॉन रतन टाटा के कार कलेक्शन में लेटेस्ट एडीशन है। 4 मीटर वाली ये suv आम आदमियों के बीच काफी पापुलर है। रतना टाटा Nexon की डीजल वेरिएंट चलाते हैं और इस कार में 1.5 लीटर का टर्बो चार्ज्ड इंजन लगा है जो 108 bhp की पॉवर और 260 nm का टॉर्क जनरेट करता है।
माइलेज- टाटा की खुद की कंपनी में बनी इस suv के डीजल वेरिएंट का माइलेज 21.5 kmpl है जबकि पेट्रोल वेरिएंट का माइलेज 17 kmpl है।

कीमत- टाटा नेक्सॉन की कीमत 6.16 लाख से शुरू होती है और इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 10 लाख तक पहुंचती है।
ratan tata
Honda Civic- रतन टाटा की दूसरी सस्ती कार है होंडा की सिविक। सफेद रंग की सिविक की अब तक कंपनी ने 50000 यूनिट्स बेची थी जिसमें से 1 कार होंडा के कंप्टीटर टाटा मोटर्स के मालिक भी चलाते हैं
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो