scriptइन बड़े दिग्गजों ने की ईशा अंबानी की शादी में शिरकत, देखें शाही शादी का शाही फोटो एलबम | Patrika News
कारोबार

इन बड़े दिग्गजों ने की ईशा अंबानी की शादी में शिरकत, देखें शाही शादी का शाही फोटो एलबम

9 Photos
5 years ago
1/9

मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने अजय पीरामल के बेटे आनंद पीरामल से शादी कर ली है। शादी में बॉलीवुड से लेकर देश-विदेश की तमामा बड़ी हस्तियां नजर आईं।

2/9

शादी के लिए जैसे ही अंबानी परिवार की बेटी ईशा अंबानी मंडप में पहुंची तो उनके होने वाले पति आनंद पीरामल ने उनका हाथ जोड़कर स्वागत किया।

3/9

ईशा अंबानी की शाही शादी में आमिर खान पत्नी किरण रॉव के साथ पहुंच। किरण रॉव ने ग्रे रंग का लहंगा नीले रंग के कॉम्बिनेशन के साथ पहना हुआ था जबकि आमिर खान सफेद रंग के कुर्ता-पायजामा में नजर आए।

4/9

ईशा अंबानी और प्रियंका चोपड़ा काफी अच्छी दोस्त हैं। प्रियंका ईशा अंबानी की शादी में गोल्डन कलर के लहंगे में नजर आईं जबकि निक सफेद शर्ट के साथ काले रंग का कोट-पैंट में नजर आए।

5/9

ईशा अंबानी की शादी में ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्य भी नजर आए। ऐश्वर्या ने लाल रंग की बनारसी साड़ी पहनी हुई थी। वहीं अभिषेक बच्चन ने काले रंग के कोट-पैंट पहना हुए था, जबकि आराध्या पीले रंग का लहंगे में दिखाई दीं।

6/9

ईशा अंबानी की शादी में किंग खान यानी शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान भी पहुंचीं। शादी में वह रेड और गोल्डन कलर की साड़ी में नजर आईं।

7/9

शादी में अभिनेता रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी पहुंचे। रणवीर सिंह ने क्रीम कलर की शेरवानी और दीपिका पादुकोण ने क्रीम कलर की साड़ी पहनी हुई थी।

8/9

ईशा अंबानी की शादी में करीना कपूर और सैफ अली खान के साथ अभिनेत्री करिश्मा कपूर पहुंची। शादी में करीना कपूर व्हाइट लहंगे में दिखाई दीं, जबकि करिश्मा कपूर ने व्हाइट और गोल्डन कलर की साड़ी पहनी हुई थी।

9/9

साउथ फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत भी पत्नी लता के साथ अंबानी परिवार की बेटी की शादी में शरीक हुए।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.