scriptरुपए के टूटने से चढ़ा सोना, सवा दो महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंची कीमत | Gold price rise due to rupee fall on 12 September 2018 | Patrika News

रुपए के टूटने से चढ़ा सोना, सवा दो महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंची कीमत

Published: Sep 12, 2018 06:01:23 pm

Submitted by:

Manoj Kumar

12 सितंबर 2018 को सोने-चांदी का बाजार भाव

Gold and Silver

Gold and silver price

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर कीमती धातुओं में नरमी के बीच घरेलू स्तर पर डॉलर की तुलना में भारतीय मुद्रा में जारी गिरावट के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार 12 सितंबर 2018 को सोना 175 रुपए की बढ़त लेकर सवा दो महीने के उच्चतम स्तर 31,625 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इस दौरान चांदी 40 रुपए उतरकर 3,791 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं पर दबाव देखा गया है। सोना हाजिर 1.75 डॉलर की गिरावट लेकर 1,195 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अक्टूबर महीने के लिए अमरीकी सोना वायदा मामूली गिरावट के साथ 1,196.6 डॉलर प्रति औंस बोला गया। इस दौरान चांदी में उतार-चढ़ाव का रुख देखा गया, लेकिन यूरोपीय बाजार में यह मामूली बढ़त के साथ 14.14 डॉलर प्रति औंस बोली गई।
चांदी में प्रति किलो 40 रुपए की गिरावट

वैश्विक स्तर पर कीमती धातुओं में जारी उठापटक के बीच घरेलू स्तर पिछले कुछ दिनों में भारतीय मुद्रा में हुई भारी गिरावट का असर दिख रहा है। स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 175 रुपए चमककर 07 जुलाई के बाद के उच्चतम स्तर 31,625 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। इस दौरान सोना बिटुर भी इतनी ही बढ़त लेकर 31,475 रुपए प्रति दस ग्राम बोला गया। हालांकि, गिन्नी में कोई बदलाव नहीं हुआ और यह 24,500 रुपए प्रति आठ ग्राम पर स्थिर रही। चांदी पर पर दबाव दिखा। यह 40 रुपए उतरकर 37,910 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। चांदी वायदा में कोई बदलाव नहीं हुआ और यह 37,405 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही। इस दौरान सिक्का लिवाली और बिकवाली भी पिछले दिवस के स्तर पर टिके रहे। हालांकि, बाजार के जानकारों का कहना है कि दिवाली से पहले सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की जाएगी।
दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम (रुपए में)

– सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 31,625

– सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 31,475

– चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 37,910
– चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 37,405

– सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 72,000

– सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 73,000

– गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 24,500

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो