script

पेड़ गिरने से 10 घंटे प्रभावित रहा इंदौर-इच्छापुर हाईवे

locationबुरहानपुरPublished: Jul 03, 2019 09:47:22 pm

मंगलवार रात आए आंधी तूफान से इंदौर इच्छापुर हाईवे 10 घंटे तक प्रभावित हुआ। कई जगह पेड़ धराशायी होकर बीच हाईवे पर आ गिरे। इस चक्कर में वाहनों के पहिए थम गए। रात 12 बजे से सुबह 10 बजे तक यातायात प्रभावित रहा। वाहनों की लंबी कतार लगी रही। निंबोला पुल से लेकर असीरगढ़ तक हाईवे पर वाहनों की लाइन देखी गई। 10 किमी का यह रास्ता तय करने में 2 घंटे चालकों को लग गए। वहीं मंगलवार रात हुई भारी बारिश से सूखी नदी ने फिर तबाही मचा दी। तीन दिन पूर्व सात लोगों की जान आफत में डालने वाली सूखी नदी मंगलवार को फिर उफान पर बह निकली और यहां बना अस्थाई पुल भी इसमें बह गया। यहां तक पुल के नीचे बंधा लोहे का स्लेब भी बह गया। तेज पानी के बहाव के कारण नीचे की जमीन धंसने से लोहे का पूरा स्लेब नीचे आ गया। अस्थायी पुल बहन से बसाड़ से बुरहानपुर आने वाले ग्रामीणों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। चार पहिया वाहन तो यहां से निकल नहीं सके। दो पहिया वाहन चालकों ने भी जैसे-तैसे वाहन निकाले।

ट्रेंडिंग वीडियो