script

सभा को सफल बनाने में जुटें कार्यकर्ता

locationबूंदीPublished: Aug 27, 2018 06:56:40 pm

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बाबूलाल वर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की गौरव यात्रा को सफल बनाने के लिए कमर कस लेनी चाहिए।

sabha ko saphal banaane mein juten kaaryakarta

सभा को सफल बनाने में जुटें कार्यकर्ता

-बूथ सम्मेलन सम्पन्न
केशवरायपाटन. खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बाबूलाल वर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की गौरव यात्रा को सफल बनाने के लिए कमर कस लेनी चाहिए। वर्मा सोमवार को कृषि उपज मंडी समिति परिसर में आयोजित शहर एवं ग्रामीण बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रहे थे। वर्मा ने सबसे पहले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अपॢत की। इस अवसर पर वर्मा ने भाजपा के बुजुर्ग कार्यकर्ताओं का सम्मान किया। सम्मेलन को भाजपा जिला अध्यक्ष महिपत सिंह हाड़ा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेन्द्र श्रृंगी, नगर पालिका अध्यक्ष सुखदेव सिंह संधु, ग्रामीण अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, शहर अध्यक्ष बाबूसिंह जादौन, पार्षद आशीष बिड़ला, रामसिंह गुर्जर, नरेन्द्र मीणा, मनीष सेन, रफीक रंगरेज, गोपाल नागर, भगवान गुप्ता उपस्थित थे।
मौका देख कर की समीक्षा
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे १४ सितम्बर को भगवान केशवराय महाराज के दर्शन कर कृषि उपज मंडी समिति परिसर में सभा को संबोधित करेंगी। जिला कलक्टर महेशचंद्र शर्मा, पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश ने सोमवार को हेलीपेड स्थल व सभा स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों से गौरव यात्रा के बारे में चर्चा की गई। इस अवसर पर जिला परिषद बंूदी मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुरलीधर मीणा, उपखंड अधिकारी अम्बालाल मीणा, वृताधिकारी शिवलाल बैरवा, कृषि उपज मंडी समिति सचिव एन.के. स्वर्णकार, पंचायत समिति विकास अधिकारी रमेश मदान, थाना प्रभारी अभिषेक पारीक व विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
कस्बे के बस स्टैण्ड पर नहीं आती रोडवेज बसें
परिवहन साधनों के लिए तरस रहे लोग
केशवरायपाटन. उपखंड मुख्यालय होते हुए भी कस्बे का बस स्टैण्ड सूना है। बस स्टैण्ड पर रोडवेज व निजी एक्सप्रेस बसें नहीं पहुंच रही है। जिससे यात्रियों को परिवहन के साधन उपलब्ध नहीं हो रहे हैं। सहकारी चीनी मिल चौराहा से ही बस चालक बसों को लेकर निकल जाते हैं। जबकि ग्रामीण बसों को केशवरायपाटन स्थित बस स्टैण्ड पर लाने की लंबे समय से मांग कर रहे हैं। लेकिन प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। जानकारी के अनुसार नगर पालिका ने लाखों रुपए खर्च कर केशव बस स्टैण्ड का निर्माण करवाया है। लेकिन अव्यवस्था का आलम यह है कि यहां तक बसें नहीं आ रही है। बस स्टैण्ड पर केशवरायपाटन से बंूदी चलने वाली रोडवेज बसें व कोटा केशवरायपाटन चलने वाली प्राइवेट लोकल बसें ही आती है। ऐसे में कोटा से जयपुर वाया खटकड़ व कापरेन होकर जाने वाली बसों में बैठने के लिए कस्बे के लोगों को चौराहे पर जाना पड़ता है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ट्रेंडिंग वीडियो