scriptरोडवेज की हड़ताल, सड़कों पर भटक रहे यात्री | rodavej kee hadataal, sadakon par bhatak rahe yaatree | Patrika News

रोडवेज की हड़ताल, सड़कों पर भटक रहे यात्री

locationबूंदीPublished: Sep 19, 2018 09:26:26 pm

Submitted by:

Nagesh Sharma

रोडवेज की हड़ताल को तीसरा दिन हो गया, लेकिन सरकार ठीक से बात तक करने को राजी नहीं हो रही।

rodavej kee hadataal, sadakon par bhatak rahe yaatree

रोडवेज की हड़ताल, सड़कों पर भटक रहे यात्री

– रोडवेज की हड़ताल का तीसरा दिन
बूंदी. रोडवेज की हड़ताल को तीसरा दिन हो गया, लेकिन सरकार ठीक से बात तक करने को राजी नहीं हो रही। इधर, रोडवेज की हड़ताल से लोगों की दिनचर्या बिगड़ गई है। गांवों से शहरों में आने-जाने के लिए साधन नहीं मिल रहे। लोगों को कई किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ रहा है। जिन रास्तों पर निजी वाहन और टैक्सियां संचालित हो रही है वह भी मनमाना किराया वसूल रहे हैं।रोडवेज की हड़ताल के कारण बुधवार को बड़ी संख्या में लोग लोकदेवता तेजाजी के थानकों पर आयोजित हुए मेलों में नहीं जा सके।सैकड़ों लोग जिला मुख्यालय पर नहीं पहुंच पाए।
ताले में बंद रोडवेज, बढ़ रहा घाटा
बूंदी आगार की करीब ८४ बसों का संचालन ठप है।बसें यहां बाड़े में बंद है। रोडवेज कर्मी बाहर धरना देकर बैठे हैं। जानकार सूत्रों ने बताया कि रोडवेज को प्रतिदिन करीब साढ़े आठ लाख का घाटा हो रहा है।
सरकार के नहीं सुनने तक रखेंगे जारी
राजस्थान रोडवेज संयुक्त मोर्चा एटक, सीटू, इंटक, रिटायर्डमैन एसोसिएशन, बीजीएम के आह्वान पर सरकार की ओर से हुए लिखित समझौते को लेकर यह आंदोलन किया जा रहा है।बूंदी आगार में एटक बूंदी सचिव अशोक सक्सेना, सीटू सचिव मिर्जानसीब बेग, कल्याण समिति रामपाल वर्मा के नेतृत्व में बसों का चक्काजाम रहा।
रोडवेज कर्मचारियों की मांगें पूरी करो
बूंदी. राजस्थान महिला कल्याण एवं जन चेतना समिति के पदाधिकारयों ने राज्य सरकार से रोडवेज कर्मचारियों की मांगों को पूरा कर रोडवेज बस सेवा बहाल करवाने की मांग की। समिति के प्रदेशाध्यक्ष पुरुषोत्तम पारीक व वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक सक्सेना ने बताया कि रोडवेज की हड़ताल के चलते आम लोगों को निजी बसों में अधिक किराया देकर यात्रा करनी पड़ रही है। इस दौरान धनकंवर सोलंकी, नसीम अंसारी, नूरजहां आदि मौजूद थी।
दिनकर की जयंती समारोह २३ को
बूंदी. हिन्दी साहित्य परिषद की ओर से २३ सितम्बर को नैनवां रोड स्थित वृद्धाश्रम में राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती समारोह आयोजित किया जाएगा। अध्यक्ष गणेशलाल गौतम ने बताया कि इस दौरान विचार गोष्ठी एवं काव्य गोष्ठी का कार्यक्रम भी होगा। कार्यक्रम में साहित्यकार अरविंद सोरल, रामेïश्वर शर्मा भी भाग लेंगे। अंत में साहित्यकारों का सम्मान भी होगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो