scriptपूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी को अर्पित किए श्रद्धासुमन | poorv pradhaanamantree vaajapeyee ko arpit kie shraddhaasuman | Patrika News

पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी को अर्पित किए श्रद्धासुमन

locationबूंदीPublished: Aug 17, 2018 08:37:23 pm

Submitted by:

Devendra

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शुक्रवार को नागर सागर कुंड पर आमजन की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

poorv pradhaanamantree vaajapeyee ko arpit kie shraddhaasuman

पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी को अर्पित किए श्रद्धासुमन

-जिलेभर में विभिन्न संगठनों ने दी श्रद्धांजलि
बूंदी. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शुक्रवार को नागर सागर कुंड पर आमजन की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अंत में सभी ने दो मिनट का मौन रखा। इस दौरान सुनील हाड़ौती, पुरुषोतमलाल पारीक, माधव प्रसाद वियजवर्गीय, प्रंशात दुबे आदि ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला।
हिडोली. कस्बे में शुक्रवार शाम को सर्वदलीय लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। शाम को बड़ी संख्या में लोग शहीद स्मारक पर पहुंचे। जहां पर वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण किया एवं श्रद्धांजलि दी।
भण्डेड़ा. सांवतगढ में अटल सेवा केन्द्र पर भाजपा शक्ति केन्द्र इकाई अध्यक्ष लोकेश, च्रक्र के बालाजी के स्थान पर पवन नागर, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता मांगीलाल साहू, दुर्लभचंद नागर, रमेशचंद जैन, गोपाललाल गोस्वामी, छीतर राणा ने श्रद्धांजलि दी।
देई. देई मंडल आईटी सेल प्रमुख अनिल साहू ने बताया कि पार्टी के मंडल अध्यक्ष रामजीलाल साहू, सम्पत जैन, सुरेन्द्र गोयल, मोडसा सरपंच मोजीराम गुर्जर, उपसरपंच देई रामचरण शर्मा, नीमलाल गुर्जर, लोकेश शर्मा सहित कई पदाधिकारियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला सोशल मीडिया संयोजक नरेश नागर, शुभम नागर, आशीष सोनी, अशोक जैन ने श्रद्धांजलि दी।
लाखेरी. पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के आकस्मिक निधन पर भाजपा व कांगे्रस के नेताओं ने गहरा शोक प्रकट किया। जिला कांगे्रस के महामंत्री जगदीश पारेता, नगर कांगे्रस अध्यक्ष चौथमल पंचौली, जगदीश पारेता, जिला महामंत्री अरविंद गर्ग, मंडल अध्यक्ष परमानंद सैनी, पालिकाध्यक्ष कुसुमलता महावर, महामंत्री त्रिभुवन सिंह हाडा, उपाध्यक्ष रघु पारीक, पार्षद महेन्द्र सैनी, राधेश्याम मीणा, दिनेश सैनी, गिरिजाशंकर श्रृंगी, मोहनलाल दयालानी, महावीर सैनी, गजानंद सैनी, कृष्ण मुरारी सैनी ने श्रद्धांजलि दी।
केशवरायपाटन. भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को श्रीराम धर्मशाला परिसर में सभा आयोजित कर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेन्द्र शृंगी, जिला कोषाध्यक्ष शंभू नामा, कजोड़ गुर्जर, ओबीसी मंडल अध्यक्ष महावीर जागिड़, पार्षद आशीष बिडला, रामसिंह गुर्जर, हरमिन्द्र सिंह भाटिया, ओबीसी महामंत्री राकेश प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष मांगीलाल गुर्जर, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष बृजेश नामा, नगर मंत्री प्रमोद राघव ने वाजपेयी के जीवन पर प्रकाश डाला।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो