scriptकुंभकरणीय निंद्रा में प्रदेश की सरकार | kumbhakaraneey nindra mein pradesh kee sarakaar | Patrika News

कुंभकरणीय निंद्रा में प्रदेश की सरकार

locationबूंदीPublished: Sep 29, 2018 10:19:42 pm

महिला कांग्रेस की ओर से शनिवार को यहां जैतसागर रोड स्थित महेश उद्यान में महिला अधिकार यात्रा ‘आपका हक हमारी लड़ाईÓ के तहत चौपाल कार्यक्रम हुआ।

kumbhakaraneey nindra mein pradesh kee sarakaar

कुंभकरणीय निंद्रा में प्रदेश की सरकार

– प्रदेश महिला कांग्रेस की ‘महिला अधिकार यात्राÓ बूंदी पहुंची
बूंदी. महिला कांग्रेस की ओर से शनिवार को यहां जैतसागर रोड स्थित महेश उद्यान में महिला अधिकार यात्रा ‘आपका हक हमारी लड़ाईÓ के तहत चौपाल कार्यक्रम हुआ। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व राजस्थान प्रभारी नीतू वर्मा ने कहा की मोदी सरकार जिस प्रकार की व्यवस्था देश में लाकर महिलाओं को परेशान करने का काम कर रही है उससे यह साबित होता है की यह सरकार महिला विरोधी है।
राजस्थान महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेहाना रियाज चिश्ती ने कहा की प्रदेश की महिलाएं हर क्षेत्र में पिछड़ रही है और प्रदेश की सरकार कुंभकरणीय निंद्रा में सोयी हुई है। रियाज ने महिलाओं का आह्वान करते हुए कहा की आने वाले समय में सभी महिलाएं कांग्रेस के पक्ष में मतदान करके मुख्यमंत्री को सबक सिखाएं। राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष ममता शर्मा ने प्रधानमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा की जिस व्यक्ति ने शादी शुदा रहते हुए भी अपनी पत्नी को नहीं अपनाया वह महिलाओं का दु:ख दर्द क्या जानेगा। मुख्यमंत्री को भी निशाना बनाते हुए कहा की मुख्यमंत्री जो गौरव यात्रा निकाल रहीं है, वह उनकी हताश यात्रा साबित हो रही है। कार्यक्रम में जिला प्रमुख सोनिया गुर्जर, पूर्व मंत्री हरिमोहन शर्मा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष सी.एल. प्रेमी, अखिल भारतीय कांग्रेस के सदस्य समृद्ध शर्मा, बूंदी प्रधान मधु वर्मा, उप सभापति हिना अगवान आदि ने भी संबोधित किया। महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष रूपकला मीना ने सभी अतिथियों एवं महिला कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।
बैनर पर ले रहे हाथ के निशान
बूंदी के सर्किट हाउस में कांग्रेस की महिला नेताओं ने बताया कि प्रदेश की महिलाएं वर्तमान सरकार से कितनी परेशान है इसके लिए वह अपने हाथों के निशान लगाकर अपनी पीड़ा बयां कर रही है। उन्होंने बताया कि यात्रा की शुरुआत झालावाड़ से की थी। हाड़ौती में यात्रा का यह पहला दौर रहा।


छोटीकाशी की मिसाल बनी यह खास जोड़ी आज होगी दिव्यांग रत्न से सम्मानित
बूंदी. उम्मीद हेल्प लाइन फाउण्डेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में रविवार को जयपुर में आयोजित राष्ट्रीय सम्मान समारोह में बूंदी से हेमलता सोलंकी को भी दिव्यांग रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। हेमलता सोलंकी को यह पुरस्कार उनके जीवन में दिव्यांगों के लिए किए गए समर्पित कार्यों को लेकर दिया जा रहा है। साथ ही सोलंकी एक मिसाल के रूप में अपनी जगह कायम की है।बूंदी के रहने वाले दिव्यांग सुरेन्द्र सिंह सोलंकी को अपने जीवन साथी के रूप में चुना। सामान्य महिला के इस कदम से सभी ने सराहना की। रेलवे में सेवारत सुरेन्द्र के साथ उनकी पत्नी पूरा सहयोग करती है। घर परिवार के साथ दिव्यांगजनों की मदद को लेकर हमेशा तत्पर रहती है। उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोडऩे का कार्य विभिन्न क्षेत्रों में करते रहते हैं। सोलंकी स्वयं राजस्थान विकलांग विकास संगठन के संरक्षक है। उन्हें दिव्यांगजनों की सेवा कार्य के लिए निशक्तजन निदेशालय राजस्थान सरकार की ओर से २०१७-१८ का रॉल मॉडल अवार्ड से नवाजा जा चुका है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो