सेवा कार्य के लिए हमेशा तत्पर विहिप
बूंदी. विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस गुरुवार को यहां चौगान जैन नोहरे में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राजस्थान-गुजरात के क्षेत्रीय संगठन मंत्री गोपाल लाल ने भगवान श्रीकृष्ण के कार्य का विस्तृत रूप में समझाया। उन्होंने कहा कि सेवा, सुरक्षा और संस्कार के अधिक कार्य किए जाएं। परिषद धर्म संसद और अखाड़ों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को जोडकऱ सेवा के कार्य कर रही है। प्रांतीय संगठन मंत्री धनराज ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता धर्मरक्षा मंच के सदस्य कुंज बिहारी बील्या ने की।विशिष्ट अतिथि धर्मरक्षा मंच के जिला संयोजक महेश जिंदल, विहिप के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण शृंगी, कार्यकारी जिलाध्यक्ष भंवरलाल चौधरी, जिला सहसंयोजक लक्की चौपड़ा, विहिप नगर अध्यक्ष पिताम्बर शर्मा मंचासीन थे। संचालन जिलामंत्री मांगीलाल गोचर ने किया।