प्राप्त जानकारी के अनुसार, हुसैन शाह की बेटी का निकाह बारां जिले के छबड़ा निवासी गोलू के साथ हुआ। विदाई के वक्त दुल्हा पक्ष ने दहेज की मांग रखी। इस दौरान उन्होंने कई सारे महंगे सामानों की सूची बताई, जिसे देने में दुल्हन के पिता ने असमर्थता जताई। जिस पर दहेज ( dowry case ) के लोभी दुल्हन को लिए बगैर ही लौट गए।
हुसैन शाह की बड़ी बेटी शमा का विवाह भी गोलू के बड़े भाई सद्दाम से किया था। जब बारात लौटी तो वे शमा को भी पिता के पास ही छोड़ गए। प्रतीकात्मक तस्वीर